बैंगलोर

छह विधान परिषद सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी

8 जून शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान 12 जून मंगलवार को मतगणना होगी
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 6:13 PM IST
council

बेंगलूरु. राज्य चुनाव आयोग ने विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के तहत दक्षिण-पूर्व शिक्षक क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 22 मई नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। 23 मई बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मई शुक्रवार तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है। 8 जून शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान 12 जून मंगलवार को मतगणना होगी। 15 जून शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। दक्षिण पूर्व शिक्षक क्षेत्र में कोलार, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्गा, तुमकूरु तथा दावणगेरे जिले के दावणगेरे, हरिहर तथा जगलूरू तहसील के पंजीकृत शिक्षक मतदाता मतदार चुनाव प्रत्याशी शहर के शांतिनगर में स्थित शहर जिलाधिकारी कार्यालय या बेंगलूरु संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त के कार्यालय में 22मई दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। परिषद की 3 स्नातक तथा 3 शिक्षक कुल 6 क्षेत्रों के लिए यह द्वि वार्षिक चुनाव हो रहें है।

चामुंडेश्वरी में फिर भिड़े कांग्रेस-जद (ध) कार्यकर्ता
मैसूरु. एक ओर चुनाव परिणाम के पश्चात कांग्रेस तथा जनता दल (ध) सत्ता के लिए एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वहीं चामुंडेश्वरी में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष बरकरार है। सिंधुवल्ली व जट्टीहुंडी गांव के कांग्रेस तथा जनता दल (ध) कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार देर रात हिंसक झड़पों में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हुए।

झड़प में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जद (ध) के प्रत्याशी जी.टी.देवेगौडा ने सिद्धरामय्या को 37 हजार से अधिक मतों से हराया। इसकी खुशी में स्थानीय जद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला था इस दौरान कांग्रेस तथा जद (ध) के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी।यहां के जयपुर थाने में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। प्रचार के दौरान भी यहां कांग्रेस तथा जद (ध) कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
रस्सी, बोरियां और परफ्यूम खरीदी, फिर ससुराल के 7 लोगों की हत्या! बेंगलुरु मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह