
हुब्बली. सहकारिता मंत्री बंडप्पा काशमपुर ने कहा कि मुख्यमंत्री एच. डी. कुमास्वामी ने जिलाधिकारियों को उत्तर कर्नाटक के गन्ना उत्पादक किसानों को चीनी मिलों से बकाया धन का भुगतान दिलाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने रविवार को हुब्बली में कहा कि किसानों को आंदोलन वापस लेना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने गन्ना उत्पादक किसानों के साथ चर्चा करके उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया है।
किसानों के बकाया धन का भुगतान दिलाने के बारे में जिलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। सरकार किसानों की समस्याएं हल करने व चीनी मिलों से उनका बकाया धन दिलाने को तैयार है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के किसी भी विधायक के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सवाल नहीं उठता है।
उपचुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के हौसले पस्त हो गए हैं लिहाजा राज्य में अब ऑपरेशन कमल नहीं चलेगा।