
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
बेंगलूरु. विद्यापति महापर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को लिंगायत भवन में बैठक हुई। विद्यापति महापर्व 12 जनवरी को पैलेस ग्राउंड में होगा।
महापर्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में गायक मैथिली ठाकुर एवं उदित नारायण भी भाग लेंगे। विद्यापति महापर्व के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि बैठक में कोर कमेटी का गठन किया गया। एकता मंच के अध्यक्ष उदयकुमार सिंह ने आभार जताया।
---
कम्मनहल्ली जैन संघ का स्नेह मिलन
बेंगलूरु. कम्मनहल्ली जैन संघ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को स्थानक वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में हुआ। रक्षित बंगाणी ने भरतनाट्यम एवं हुनांशा काठेड़-सोनू ने गीत पेश किए। नए सदस्यों रिखबचंद कोठारी, विजयराज, सुभाषचंद सिंघवी, चन्द्रकांत सकलेचा एवं कन्हैयालाल सांखला ने विचार व्यक्त किए।