बैंगलोर

एसडीपीआई ने रेणुकाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई)
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2020, 6:40 PM IST
एसडीपीआई ने रेणुकाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
एसडीपीआई ने रेणुकाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

बेंगलूरु. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने भाजपा विधायक रेणुकाचार्य के उस बयान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिदों और मदरसों में अवैध रूप से शस्त्र रखे जाते हैं। उन्होंने कथित रूप से मुस्लिम समुदाय पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाया था।

प्रदेश एसडीपीआई के अध्यक्ष इलयाज मोहम्मद ने शनिवार को बताया कि उन्होंने रेणुकाचार्य के खिलाफ विधान सौधा पुलिस थाने में फौजदारी मुकदमा दायर किया है। रेणुकाचार्य ने धर्म के नाम पर लोगों के बीच फूट डालने और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।

उन्होने कहा कि रेणुकाचार्र्र्य ने होन्नाली क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं पर उनको समर्थन नहीं देने पर उनकी सेवा या कोई भी समस्या हल नहीं करने की बात कही है। रेणुकाचार्य के अपने इस बयान से लोकतंत्र और संविधान का अपनान किया है। रेणुकाचार्य को अपने बेतुके बयान पर माफी मांगनी होगी। अगर माफी नहीं मांगी तो उनके घर के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेणुकाचार्य जानबूझकर मुफ्त में प्रचार प्राप्त पाने के लिए इस तरह की बातें करने लगे हंै।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया