
मैसूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिद्धार्थनगर सीआईटीबी परिसर में श्रुत मुनि ने सात वार में शनिवार का वर्णन करते हुए कहा कि शनि द्वारा 'आत्म शक्ति को जगाओÓ। यह दानशील, तप, जप शुभ कर्म संचय करने का सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि शनि के नाम मात्र से मनुष्य डरता है परन्तु जैन दर्शन में बताया गया है कि शनिवार अर्थात शनि ग्रह सबसे बड़ा ग्रह है।
शनि से डरने की जरूरत नहीं है, अपितु हमें शनि द्वारा आत्मशक्ति को बढ़ाना चाहिए। देव कभी भी मानव को कष्ट नहीं देते, कष्ट तो हमारे द्वारा किए गए अशुभ कर्म के कारण होते हैं। शनि शत्रु नहीं अपितु मित्र है। मरुधर केसरी की जयंती के अवसर पर मुनि ने कहा कि वे बचपन से मेधावी बालक थे। संत समागम एवं धर्म आराधना द्वारा दीक्षित हुए एवं श्रमण संघ निर्माण में जीवन भर तत्पर रहे। वे निर्विवाद संत थे। रविवार को रक्षाबंधन जैन विधि के द्वारा मंत्र उच्चारण जैन आराधना के साथ मनाया जाएगा। दोपहर में लक्ष्मी प्रदायक जाप भी होगा।
चैन से नहीं जीने देता स्टेटस
बेंगलूरु. नाकोड़ा पाŸवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में संत अभिनंदन चंद्र सागर ने भगवान महावीर स्वामी द्वारा उपदेशित उत्तराध्ययन सूत्र की व्याख्या करते हुए कहा कि जीवन स्पद्र्धा और स्टेटस के लिए नहीं जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही मार्ग से जीवन बिताओ क्योंकि स्पद्र्धा और स्टेटस के लिए जीवन जीने वालों को सदैव स्ट्रेस में ही रहना पड़ता है।
स्पद्र्धा सदैव आपके मन में भय उत्पन्न कराए रखती है। जबकि स्टेटस सदैव ईष्र्यावृत्ति या लोभवृत्ति का अविष्करण कराती है। व्यक्ति के पास कितनी भी भोग सामग्री या धन दौलत हो पर उसे हमेशा अपने स्टेटस के लिए मन में स्ट्रेस लेकर ही घुमना पड़ता है। स्टेटस चैन से जीने नहीं देता। इसलिए जरा सोच समझकर जीवन को सुपर तरीके से जिएं।
एक शाम गुरुदेव शिवानंद के नाम'
मैसूरु. राजपुरोहित समाज के तत्वावधान में शिवानंद भक्त मंडल की ओर से शंकरमठ प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित एक शाम गुरुदेव शिवानंद के नाम भजन संध्या व रात्रि जागरण में देर रात तक भजनों की सरिता बहती रही। गोविंद गोपाल त्रिपाठी ने विशेष पूजा अर्चना कर ज्योति प्रज्वलित किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कलाकार दलपत भारती गोस्वामी व पार्टी ने राजस्थानी लोक भजनों की प्रस्तुति दे धर्मसभा को भक्तिमय बनाकर भक्तों को खूब झुमाया।