बैंगलोर

सिद्धरामय्या को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं: शाह

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के फसल बीमा की रकम जारी कर दी है

2 min read

बेंगलूरु. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को प्रदेश के किसानों से न तो किसी तरह की हमदर्दी है और ना ही उनकी समस्याओं को हल करने में ही कोई रुचि ही। शाह ने मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन गदग जिले के रोण तालुक के अब्बीगेरा ग्राम में पार्टी के एक मुट्ठी धान संग्रह अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पिछले पांच साल के दौरान 3700 से अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की हैं लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भाजपा की सरकारों की सरकारों ने समय-समय पर किसानों की मदद की जिसके कारण इन राज्यों में किसानों के आत्महत्या की घटनाएं काफी कम होती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों को उनकी उपज का अधिकतम समर्थन मूल्य देने की पहल की है और कृषि उत्पादों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के फसल बीमा की रकम जारी कर दी है लेकिन राज्य सरकार ने किसानों के दावों का भुुगतान ही नहीं किया है।

ये भी पढ़ें

आरजेडी के समर्थन से जीतनराम मांझी के बेटे बनेंगे एमएलसी, राबड़ी समेत 4 लोगों ने भरा पर्चा

शाह ने किया मठों का दौरा
शाह ने लिंगायत अलग धर्म की मांग को तूल देने वाले हुब्बली के मुरुघा मठ का दौरा कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया। शाह ने मठ में जाकर मठ प्रमुख मल्लिकार्जुन स्वामी से भेंट की और उनका पूरी श्रद्धा से अभिनंदन किया और कुछ मिनट तक उनके साथ बातचीत कर आशीर्वाद मांगा।
गौरतलब है कि शाह ने हाल में लिंगायत पृथक धर्म बनाने का विरोध किया था और राज्य सरकार पर हिंदू समाज को बांटने का आरोप लगाया था। इससे पहले शाह सुबह में धारवाड़ शहर में सिद्धारूढ़ मठ पहुंचे और सिद्धारूढ़ स्वामी से आशीर्वाद लिया। राज्य भर में बड़ी संख्या में लोग इस मठ के अनुयायी हैं।

इसके बाद शाह धारवाड़ की साधनाकेरी में स्थित कन्नड़ के महान कवि व लेखक डीआर बेंद्रे के निवास पर गए और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। बेंदे की पौत्री रूपा ने शाह को अपने दादा द्धारा लिखित पुस्तकों के दो अंगरेजी अनुवादित कृतियां भेंट कीं। शाह ने धारवाड़ जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने पार्टी के राष्ट्रव्यापी अनशन में भी भाग लिया। शाम को शाह ने हुब्बली के मूर साविर मठ से लेकर दुर्गदबैयल तक पार्टी के रोड शो में हिस्सा लिया और व्यापार व उद्योग जगत के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। शुक्रवार को शाह बेलगावी जिले के दौरे पर जाएंगे।

ये भी पढ़ें

अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की जुगत में सभी दल
Published on:
13 Apr 2018 06:25 pm
Also Read
View All