
लखनऊ. हाल ही में एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी को घेर लिया था। ऐसे में भाजपा सरकार ही सबसे ज्यादा प्रभावी तौर से अंबेडकर जयंती मनाने का खाका तैयार कर चुकी है। हर जिला मुख्यालय पर अंबेडकर का जन्मदिन मनाया जाएगा और इसके लिए हर जिले के लिए फंड जारी कर दिया गया है। कुल 26.58 लाख रूपये का अंबेडकर जयंती मनाने के लिए जारी किए गए हैं और योगी सरकार इसके द्वारा यूपी में दलित वोटों को साधने का सटीक प्रयास करेगी।
गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता, शोभा यात्रा निकालेगी भाजयुमो
भारतीय जनता युवा मोर्चा डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी 92 जिलों में डॉ. भीमराव आम्बेडकर शोभा यात्रा निकालेगी। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं की 14 अप्रैल के कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए सम्पन्न हुई।लखनऊ महानगर की बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लखनऊ महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को डा0 आम्बेडकर शोभा यात्रा निकालने का कार्यक्रम दिया गया। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने इस यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की सफल रणनीति और हर समाज के लोगों को इस यात्रा से जोड़ने के लिए युवाओं का आहवान किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव द्वारा दलित समाज के नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हर समाज के लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस देश के महापुरूष डा0 भीमराव आम्बेडकर जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाना है।
सपा-बसपा ने भी की तैयारी
समाजवादी पार्टी ने भी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती बड़े स्तर पर मनाने के लिए प्लान तैयार किया है। अंबेडकर को हर जिले में श्रद्धांजलि दी जाएगी और लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमे खुद अखिलेश यादव शामिल होंगे। सपा की जिला इकाइयों को अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।बसपा ने अपने सभी जिला कोआर्डिनेटरों को धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाने को कहा है और इस साल का आयोजन पिछले साल की तुलना में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
Published on:
13 Apr 2018 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
