मिली जानकारी के मुताबिक, एलयू में अभी तक स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 15,624 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा 5,399 आवेदन बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स में आए हैं। आगे इस संख्या के और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। बीएससी के दोनों ग्रुपों को मिलाकर 5,161 आवेदन मिले हैं। वही, बीएससी के दोनों ग्रुप में मिलाकर एक सीट के सापेक्ष नौ दावेदार हैं। बीए और बीए ऑनर्स की करीब 14 सौ सीट के सापेक्ष 2831 के आसपास आवेदन आए हैं। एलएलबी इंट्रीग्रेटेड में 1,337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार शास्त्री कोर्स के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। बीएलएड में करीब 2,172 आवेदन मिले हैं।