बैंगलोर

सिद्धरामय्या फिर पहनेंगे काला कोट, छोड़ेंगे सक्रिय राजनीति!

मैसूरु में फिर वकालत करने के संकेत
less than 1 minute read
Jan 27, 2020
सिद्धरामय्या फिर पहनेंगे काला कोट, छोड़ेंगे सक्रिय राजनीति!
सिद्धरामय्या फिर पहनेंगे काला कोट, छोड़ेंगे सक्रिय राजनीति!

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने 38 वर्ष से राजनीति में सक्रिय रहने के पश्चात अब फिर अधिवक्ता बनने की इच्छा जाहिर की है। वर्ष 1982 में राजनीति में दस्तक देने से पहले सिद्धरामय्या मैसूरु बार काउंसिल के सदस्य थे। मुख्यमंत्री बनने के पश्चात बार काउंसिल ने उनकी सदस्यता लङ्क्षबत रखी थी।

हाल में मैसूरु दौरे पर पहुंचे सिद्धरामय्या ने फिर एक बार अधिवक्ता बनने की मंशा व्यक्त करने के साथ मैसूरु बार काउंसिल की सदस्यता के लिए फिर आवेदन देने का फैसला किया है। हाल में सिद्धरामय्या ने कांग्रेस विधायक दल का अध्यक्ष पद तथा नेता प्रतिपक्ष का पद विभाजित नहीं करते हुए इन दोनों पदों पर दावेदारी पेश की थी।

लेकिन इस मांग को लेकर कांग्रेस के मूल नेताओं का विरोध देखते हुए सिद्धरामय्या ने अब सक्रिय राजनीति से निवृत्त होने के संकेत देते हुए फिर एक बार अधिवक्ता बनने की तैयारियां शुरू कर दी है।

उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पश्चात नेता प्रतिपक्ष पद से त्यागपत्र देने का फैसला वापस लेने पर किसी कांग्रेस नेता का दबाव नहीं आने से भी सिद्भरामय्या पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहें है।

Published on:
27 Jan 2020 07:09 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’