बैंगलोर

एसआइटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, जारी रहेगी जांच

गौरी लंकेश हत्याकांड
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 4:59 PM IST
gauri lankesh
एसआइटी ने दाखिल किया आरोपपत्र, जारी रहेगी जांच

बेंगलूरु. पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) ने बुधवार को पहली चरण का 650 पन्नों परआधारित आरोप पत्र को न्यायालय में दाखिल किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एम.एन. अनुचेत ने तीसरे अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में 131 सबूत पेश किए गए हैं। आरोपी के मोबाइल फोन नंबर, आरोपी और नवीन कुमार की बातें, नेटवर्क की जानकारी, हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्तौल, 15 कारतूस समेत कई चीजों को सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। आरोप पत्र दाखिल करने के बाद भी जांच जारी रहेगी।

नवीन को हत्या की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार नवीन कुमार के नार्को टेस्ट किए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी को जांच दल ने उसके खिलाफ बड़े तथ्य के रूप में पेश किया है। बताया है कि नवीन कुमार को हत्या संबंधी पूरी जानकारी है, इसीलिए उसने अहमदाबाद की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ले जाने पर वहां आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। ननीव कुमार का बरताव और बयान देने से इनकार से संबंधित विशषेज्ञों का बयान लिया है। गौरतलब है कि गत 2 मार्च को मेजेस्टिक क्षेत्र में पिस्तौल बेचने का प्रयास कर रहे मंड्या जिले के मद्दूर निवासी के.टी. नवीन कुमार को केन्द्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) ने गिरफ्तार किया था। एसआइटी अधिकारियों ने नवीन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बीते वर्ष 5 सितंबर को राजराजेश्वरी नगर में गौरी लंकेश पर गोलियां चला कर उनकी हत्या की गई थी। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए सरकार ने एसआइटी गठित की थी। पांच माह तक एसआईटी को हत्या का एक सुराग भी नहीं मिला था।

--------------
'भगवान' की हत्या की साजिश रचते 3 गिरफ्तार
बेंगलूरु. गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर एस.के.भगवान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है। एसआइटी के अनुसार गौरी लंकेश की हत्या के आरोप में प्रवीण कुमार (37) को गिरफ्तार किया गया था। उसकी सूचना पर महाराष्ट्र के पुणे शहर के सुंचावाडी निवासी अमूल काले (35), सिंधदुर्गा जिले के अमीत देवलकर (42) और विजयपुर जिले के रत्नापुर निवासी मनोहर वन्डप्पा (29) को गिरफ्तार किया।

तीनों को पूछताछ के लिए दस दिनों की हिरासत में लिया गया है। प्रवीण कुमार की सूचना पर तीनों को एक कार में दावणगेरे आते समय गिरफ्तार किया गया। तीनो के खिलाफ महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के विभिन्न पुलिस थानों मे कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से 90 मोबाइल फोन और सैंकड़ों सिम कार्ड जब्त किए गए। इनके पास से लाखों रुपय मूल्य केएक हजार और पांच सौ रुपए के पुराने नोट भी जब्त किए गए। तीनों को गोली चलाने का भी प्रशिक्षण मिला है। ये पिछले कई दिनों से भगवान की हत्या करने की योजना बना रहे थे। गौरी लंकेश की हत्या में भी इनके हाथ हो सकता है।

Published on:
Also Read
View All