
बेंगलूरु. शहर के आसपास के इलाकों में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपती सहित छह लोगों की मौत हो गई। होसकोटे तहसील के नंदगुडी थानांतर्गत करप्पनहल्ली गेट के निकट रविवार सुबह 8 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश्वरतीर्थ स्वामी के वाहन के आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट जीप को एक कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण कार में सवार चिंतामणी के रामकृष्णय्या (65) तथा उनकी पत्नी सुलोचनम्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के वाहन में सवार सहायक पुलिस निरीक्षक शंभय्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
---
विभाग की समस्याओं का समाधान एक कड़ी चुनौती : देेवेगौड़ा
बेंगलूरु. शिक्षक तथा विद्यार्थियों के साथ लगातार संवाद के कारण से उच्च शिक्षा विभाग की कई समस्याएं उजागर हुई हैं। सरकार इन समस्याओं के स्थाई समाधान का हरसंभव प्रयास करेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री जी .टी.देवेगौड़ा ने यहां रविवार को कहा कि संवाद के कारण ही उन्हें इस विभाग की चुनौतियों का सामना करने का संबल मिल रहा है।
40 वर्षों से वे सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण उन्हें सहकारिता या किसानों से जुड़ा कोई विभाग मिलने की अपेक्षा थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें उच्च शिक्षा विभाग संभालने के निर्देश दिए।