
बेंगलूरु. बनशंदुकानदारों से पैसे ऐंठ रहे छह नकली पत्रकार गिरफ्तार करी पुलिस ने कपड़ा तथा अन्य व्यापारियों को धमकाकर पैसे तथा सामग्री वसूल रहे 6 नकली पत्रकारों को गिरफ्तार कर 1 लाख 10 रुपए की सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पापरेड्डीपाल्या निवासी संतोष (24), नागरभावी निवासी एन. अशोक (26 ),कुमार (33) होसकेरेहल्ली निवासी के.महादेव (31), जालहल्ली निवासी राकेश गौडा (26 ), नविन (21) तथा रामसंद्रा निवासी आनंद (32) को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने स्वयं को एक टीवी चैनल का प्रतिनिधि बताया और एक कपड़ा दुकान में जाकर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगे घटिया कपड़े बेचे जाने की शिकायत मिलने की बात कही। उन्होंने दुकानदार से कहा कि वे इस खबर को पूरे राज्य में प्रसारित करना चाहते हैं। फिर छह कथित पत्रकारों ने दुकानदार से प्रसारण रोकने के लिए पैसे की मांग की। उन्होंने दुकान की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ भी की। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ यलहंका न्यू टाउन, बसवनगुड़ी, बागलगुंटे थानों में भी अवैध वसूली के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से 95 हजार रुपए नकद, 65 हजार रुपए मूल्य के कपड़, दो कार एक वीडियो कैमरा, चैनल का लोगो लगा माइक तथा 3 कम्प्यूटर बरामद किए गए हैं।
बाइक सवार की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. कोडगेहल्ली पुलिस ने गुरुवार को बाइक सवार को लूट कर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिेया है। दोनों के नाम मत्तिकेरे निवासी चेतन (22) तथा यशवंतपुर निवासी मोहम्मद मंसूर (24) बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 19 अगस्त की रात को हेब्बाल रिंग रोड पर बाइक सवार चंद्रशेखर तथा नारायणस्वामी पर हमला किया था।
नारायणस्वामी से मोबाइल तथा 3 हजार की नकदी लूटी थी। आरोपियों ने चंद्रशेखर पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए थे। घायल चंद्रशेखर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्यारों को पकडऩे के लिए विशेष दल बनाया था। दल ने दो माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।