श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अलसूर की ओर से महावीर भवन में विराजित साध्वी आगमश्री, साध्वी तत्वज्ञाश्री एवं साध्वी संपूर्णा के वर्षीतप एवं अलसूर के वर्षीतप तपस्वियों के तप संपूर्ति प्रसंग पर प्रभाती चौबीसी गीत का आयोजन किया गया। श्राविकाओं ने चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति की तथा तपस्या की अनुमोदना में गीत गाए। अलसूर संघ […]
श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अलसूर की ओर से महावीर भवन में विराजित साध्वी आगमश्री, साध्वी तत्वज्ञाश्री एवं साध्वी संपूर्णा के वर्षीतप एवं अलसूर के वर्षीतप तपस्वियों के तप संपूर्ति प्रसंग पर प्रभाती चौबीसी गीत का आयोजन किया गया। श्राविकाओं ने चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति की तथा तपस्या की अनुमोदना में गीत गाए।
अलसूर संघ के मंत्री अभय कुमार बांठिया ने बताया कि यह पहला प्रसंग है जब एक साथ तीन साध्वियों के वर्षीतप के पारणा का लाभ संघ को मिला है। वर्षीतप तपस्वी कांताबाई बांठिया, कविताबाई बांठिया, चंद्राबाई बांठिया, संतोषबाई छाजेड़, मंजूबाई लोढ़ा, सुभद्राबाई नाहटा, सपनाबाई लोढ़ा, चंद्राबाई लोढ़ा, राजूबाई बोहरा, हेमलताबाई तातेड, शांताबाई कोठारी, पिंकी कवाड़, कौशल्याबाई कोठारी, सूरजीबाई छाजेड़, पुष्पाबाई मुथा, प्रकाशचंद नाहटा, उत्तमचंद खींवसरा आदि मौजूद रहे। संघ अध्यक्ष धनपत राज बोहरा ने स्वागत किया।