बैंगलोर

लुटेरे को पकडऩे विशेष दल गठित

श्रीशैल, हरीश और जगजीत सिंह रुपए भरने एटीएम के अन्दर गए थे।
less than 1 minute read
crime
लुटेरे को पकडऩे विशेष दल गठित

बेंगलूरु. के.जी.हल्ली पुलिस थानांतर्गत 75 लाख रुपए लेकर फरार चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष दल गठित किया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को राइटर्स सेफ गार्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी श्रीशैल, हरीश , गनमैन जगजीत सिंह ने चालक अब्दुल शाहिद के साथ 1.20 करोड़ रुपए भरने पूर्व क्षेत्र की तरफ गए थे।

नागवार मेन रोड पर एक निजी बैंक के एटीएम में 45 लाख रुपए भरने वाहन खड़ा किया था। श्रीशैल, हरीश और जगजीत सिंह रुपए भरने एटीएम के अन्दर गए थे।

इसी दौरान शाहिद वाहन को छोड एक संदूक और दो बैग में भरे 75 लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

श्रीशैल ने इसकी सूचना कंपनी के प्रभारी सुरेश कुमार की दी। सुरेश कुमार की शिकायत पर के. जी. हल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

अभी तक शाहिद का पता नहीं चलने पर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राहुल कुमार ने एक विशेष दल गठित किया है।

पुलिस का मानना है कि शाहिद अकेले संदूक और दो बैग नहीं ले जा सकता। इस काम में उसने दो-तीन लोगों की सहायता ली।

Updated on:
09 Nov 2018 08:08 pm
Published on:
09 Nov 2018 08:08 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा