27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवलिंगम्मा लगातार रेणुका पर रिश्ता तोडऩे का दबाव डाल रही थी, लेकिन…

शिवलिंगम्मा लगातार रेणुका पर रिश्ता तोडऩे का दबाव डाल रही थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 9 Nov 2018, 7:54 PM IST

Crime

शिवलिंगम्मा लगातार रेणुका पर रिश्ता तोडऩे का दबाव डाल रही थी, लेकिन...

बेंगलूरु. विजयपुर जिले निडागुंडी पुलिस ने एक गर्भवती महिला की हत्या के आरोप में उसकी मां, भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को देवदुर्ग में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार रायचूर जिले की निवासी रेणुका (22) ने अन्य धर्म के युवक शंकर से विवाह किया था। दोनों ने घर से भाग कर एक मंदिर में शादी की थी।

रेणुका की मां शिवलिंगम्मा (60), उसका भाई रमेश (24)और बहनोई मल्लिकार्जुन ने इसका विरोध किया। शिवलिंगम्मा लगातार रेणुका पर रिश्ता तोडऩे का दबाव डाल रही थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।

दीपावली पर कपड़े देने के बहाने तीन दिन पहले शिवलिंगम्मा, पुत्र, दामाद और पुत्री के साथ बसवना बागेवाडी तहसील के यलगूर गांव पहुंची और रेणुका की हत्या कर दी।

रेणुका चार माह की गर्मवती थी। उसकी बहन फरार है और उसकी तलाश जारी है।

---

टीपू जयंती मनाने का विरोध करेगी भाजपा
बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने कहा कि गठबंधन सरकार 10 नवंबर को टीपू जयंती मनाने जा रही है जिसके खिलाफ भाजपा 9 नवंबर को व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

सरकार ने जनभावनाओं के खिलाफ टीपू जयंती मनाने का निर्णय किया है। येड्डियूरप्पा ने मीडिया से कहा कि भाजपा टीपू जयंती मनाने का विरोध कर रही है। टीपू जयंती मनाने का कारण केवल मुस्लिम तुष्टिकरण करना है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग