
संसद के सामने स्थापित हो टीपू सुल्तान की प्रतिमा
बेंगलूरु. कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा के अध्यक्ष वाटाल नागराज ने टीपू जयंती मनाने का समर्थन करते हुाए कहा कि केंद्र सरकार संसद भवन के सामने टीपू सुल्तान की प्रतिमा स्थापित कर राष्ट्रीय स्तर पर टीपू जयंती मनाए।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि टीपू सुल्तान ने देश की रक्षा करने के लिए अपने दो पुत्र अंग्रेजों के पास गिरवी रखे थे।
उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा की रक्षा के लिए 12 नवंबर को मैसूरु बैंक चौराहे पर विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
कर्नाटक के एकीकरण के पश्चात स्थानीय कन्नड़भाषियों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की अपेक्षाएं थीं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को आरक्षण की मांग को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा।
---
कल कोडुगू बंद का आह्वान
मडिकेरी. टीपू जयंती विरोधी होराटा समति ने टीपू जयंती के विरोध में शनिवार को जिला बंद रखने की घोणणा की है। समिति के अध्यक्ष एन. ए.बोपण्णा ने कहा कि जयंती मनाने के विरोध में मडिकेरी के कोटे आंजनेया स्वामी मंदिर से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर टीपू जयंती मनाने की अनुमति नहीं देने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जयंती मनाने से कानून-व्यवस्था में बाधा पड़ सकती है। प्रदेश के सभी जिलों में हाई अलर्ट कर जयंती मनाने की क्या जरूरत है।
Updated on:
9 Nov 2018, 7:41 PM IST
Published on:
9 Nov 2018, 7:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.