बैंगलोर

लोकसभा चुनाव की तैयारी करने मैदान में उतरी प्रदेश भाजपा की ‘तिकड़ी’

प्रवास के दौरान ये दल वहां के सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों के साथ जिला कोर कमेटी की बैठक करेंगे
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 5:59 PM IST
TIKADI
लोकसभा चुनाव की तैयारी करने मैदान में उतरी प्रदेश भाजपा की 'तिकड़ी'

बेंगलूरु. भाजपा के राज्य स्तरीय नेता 9 अगस्त से तीन दलों में बंटकर प्रदेश के सभी 30 जिलों का दौरा का दौरा करेंगे। तीनों दलों का नेतृत्व पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं की तिकड़ी कर रही है। इस दौरान वे अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनावों में अच्छे प्रदर्शन तथा माह के अंत में होने जा रहे 105 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलों के प्रवास के दौरान ये दल वहां के सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों के साथ जिला कोर कमेटी की बैठक करेंगे। वे बूथ कमेटियों के प्रमुखों के साथ भी चुनाव में सफलता हासिल करने के मसलों पर चर्चा करेंगे। ये नेता संबंधित जिलों में चुनाव जीतने की रणनीति पर स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा करने के साथ ही जिलों का समस्याओं का पता लगाकर उनको हल करवाने के लिए आंदोलन की रणनीति तय करेंगे और संगठन को और मजबूत बनाने पर बल देंगे।

पहले दल का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा करेंगे और इस दल में गोविन्द कारजोल, शोभा करंदलाजे तथा प्रदेश महासचिव एन. रविकुमार को शामिल किया गया है। यह दल 9 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक बीदर, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, यादगीर, गदग, बल्लारी, विजयपुर, बागलकोट, धारवाड़, हावेरी, बेलगावी, उत्तर कन्नड़, चिक्कोडी के अलावा बेंगलूरु महानगर, बेंगलूरु शहरी जिले का दौरा करेगा।

दूसरे दल का गठन पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के नेतृत्व में किया गया है और इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री आर. अशोक, वरिष्ठ नेता अरविंद लिंबावली को शामिल किया गया है। यह दल 9 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक शिवमोग्गा, दावणगेरे, चित्रदुर्गा, तुमकूरु, कोलार, चिक्कबलापुर, रामनगर, बेंगलूरु ग्रामीण, शहरी व बेंगलूरु महानगर जिलों का दौरा करेगा।

वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा के नेतृत्व में गठित तीसरे दल में प्रदेश महासचिव सीटी रवि, लक्ष्मण सवदी, तथा ए नारायणस्वामी को शामिल किया गया है। इस दल के नेता 9 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक प्रदेश के मंड्या, मैसूरु, चामराजनगर, कोडग़ू, हासन, दक्षिण कन्नड़ जिलों में
प्रवास करेंगे।

सरकार गिराने की कोशिश का आरोप निराधार
बेंगलूरु. कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश की गठबंधन सरकार को गिराने के प्रयासों के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने बुधवार को अपना पक्ष रखा। विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और हम इसका सम्मान करते हैं, कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। हमें आपरेशन कमल चलाने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव व जल संसाधन मंत्री डी.के. शिवकुमार के आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि ये बातें अर्थहीन हैं। हमें दूसरे दलों के विधायकों को लुभाने की कोई जरूरत ही
नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

बेंगलुरु में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाया, फिर सिलबट्टे से कुचल दिया सिर

Gruha Lakshmi Yojana: 2 हजार रुपये की मासिक सहायता पर महिलाओं का कानूनी अधिकार नहीं, कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब