बैंगलोर

सर्वोच्च न्यायालय ने दिया राज्य सरकार को झटका

मेडिकल पीजी कोर्स में दाखिले के लिए राज्य का मूल निवासी होने की शर्त अमान्य घोषित
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 7:54 PM IST
karnataka govt

बेंगलूरु. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार की उस शर्त को अवैध करार दिया, जिसके तहत मेडिकल और दंत चिकित्सा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र को राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक याचिका की सुनवाई के बाद दिए अपने फैसले में कर्नाटक सरकार, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय और कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि सूचना बुलेेटिन में संशोधन किए जाएं और अनुक्रमणिका को पुन: प्रकाशित किया जाए। जस्टिस अरुण मिश्रा और यूयू ललित की खंडपीठ ने बुधवार को एक छात्रा डॉ. कृति लाखिना की याचिका पर सुनवाई के दौरान साल 2014 में पीजीईटी-14 के संदर्भ में ऐसी ही परिस्थितियों में दिए गए फैसले को उद्धृत करते हुए आज का फैसला सुनाया। उस समय भी राज्य के कॉलेजों में एमबीबीएस या बीडीएस करने वाले छात्रों को संस्थागत वरीयता देने से इंकार करने के मामले पर कोर्ट को फैसला देना पड़ा था। अदालत ने कहा कि साल 2014 में दिए गए फैसले को मद्देनजर रखते हुए सरकार को यह आदेश दिया जा रहा है कि वह बताए गए बदलाव करे और पीजीईटी-18 के सूचना बुलेटिन की धारा ४.१ को अमान्य करार दिया जाता है। यह 10 मार्च 2018 को वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी, जिससे याचिकाकर्ता और ऐसे अन्य छात्रों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कर्नाटक से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स करने वाले और एनईईटी-पीजी-2018 की परीक्षा में उच्च योग्यता प्राप्त करने वाले 44 डॉक्टर जो अब राज्य में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं, उन्होंने राज्य सरकार की शर्त को अधिकारातीत बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली थी और इस शर्त को खारिज करने की मांग के साथ सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया था। उन्होंने बुलेटिन को अमान्य और असंवैधानिक बताया था।

------------

उपाध्याय ने संभाला एआइआर के एडीजी का प्रभार
बेंगलूरु. दूरदर्शन (दक्षिण जोन) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने ऑल इंडिया रेडिया (एआईआर) के अतिरिक्त महानिदेशक (दक्षिण क्षेत्र) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। ऑल इंडिया रेडियो के दक्षिण क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल और पुदुचेरी आता है। दूरदर्शन और एआईआर का प्रभार संभालने के पूर्व उपाध्याय ने कर्नाटक में दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। उन्होंने दूरसंचार सुरक्षा के क्षेत्र में काम किया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण, नई दिल्ली में वर्ष 2011 से 2014 की अवधि के दौरान सलाहकार के रूप में सेवाएं दी थीं। उन्होंने आईआईटी रूड़की से मास्टर डिग्री हासिल की थी।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया