बैंगलोर

स्वामी विश्वेश तीर्थ को पद्म विभूषण पुरस्कार

विजय संकेश्वर को पद्मश्री
less than 1 minute read
Jan 27, 2020
स्वामी विश्वेश तीर्थ को पद्म विभूषण पुरस्कार
स्वामी विश्वेश तीर्थ को पद्म विभूषण पुरस्कार

स्वामी विश्वेश तीर्थ को पद्म विभूषण पुरस्कार

बेंगलूरु. उडुपी के पेजावर मठ के पूर्व प्रमुख स्वामी विश्वेश तीर्थ सहित राज्य के नौ हस्तियों को इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को घोषित पद्म पुरस्करों की घोषणा की। पेजावर मठ के पूर्व प्रमुख विश्वेश तीर्थ को अध्यात्म के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। हाल ही में स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन हुआ था। इसके अलावा खेल श्रेणी में एमपी गणेश, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. बी. गंगाधार, उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में भरत गोइंका और विजय संकेश्वर, समाज सेवा के क्षेत्र में तुलसी गौड़ा व एस हजब्बा के साथ ही साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में केवी संपत कुमार व विदुषी जयलक्ष्मी के. एस. को संयुक्त रुप से पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

Published on:
27 Jan 2020 06:31 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत