बैंगलोर

व्याख्याताओं के दस हजार रिक्त पद भरे जाएंगे

छात्र संसद कार्यक्रम में बोले जीटी देवेगौड़ा

2 min read
gt devegowda

मैसूरु. उच्च शिक्षा मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि ज्ञान ही जीवन में अंत तक साथ रहता है। वे सोमवार को एसअीआरआर महाजन फस्र्ट ग्रेड कॉलेज की ओर से अब्दुल कलाम सिल्वर जुबली ऑडिटोरियम में आयोजित छात्र संसद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि दक्षता आधारित शिक्षा से ज्यादा मूल्य आधारित शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए।

मूल्य और दक्षता के साथ दक्ष व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण का अहम महत्व है। मूल्य आधारित शिक्षा की शुरुआत घर से होती हैै। मंत्री ने कहा कि व्याख्याताओं के दस हजार रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे। एक साल के भीतर पांच हजार व्याख्याताओं की नियुक्ति कर दी जाएगी। अगले एक साल के दौरन उच्च शिक्षा का विकास करने के लिए मैं जी तोड़ मेहनत करूंगा।

कार्यक्रम में लघु सिंचाई मंत्री सीएस पुट्टराजू, अधिवक्ता श्याम भट, महाजन संस्थान के उपाध्यक्ष टी मुरलीधर भागवत, सचिव डॉ. विजय लक्ष्मी मुरलीधर, निदेशक प्रो के.रेणुकाचार्य, सीइओ डॉ. एसआर रमेश, अध्यक्ष वासुदेव मूर्ति व अन्य लोग मौजूद थे।


मेरा बेटा लोस चुनाव नहीं लड़ेगा
देवेगौड़ा ने अपने बेटे के लोकसभा चुनाव लडऩे की संभावना से दो टूक इंकार कर दिया है। देवेगौड़ा ने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि उनका पुत्र हरीश देवेगौड़ा मैसूरु-कोड़ुगू क्षेत्र से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेगा। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है और उनका पुत्र चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी का चयन पार्टी हाईकमान करेंगे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन का फैसला पार्टी प्रमुख एचडी देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। अगर पार्टी हरीश को प्रत्याशी बनाएगी तो भी वह चुनाव नहीं लड़ेगा।


शेयर कैपिटल बढ़ाने को मंजूरी
बेंगलूरु. माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव लिमिटेड (एमएससीसीएल) की द्वितीय साधारण सभा में बोर्ड द्वारा प्रस्तावित 250 लाख की शेयर कैपिटल को 500 लाख करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह प्रस्ताव अध्यक्ष नंदकिशोर मालू ने रखा। उपाध्यक्ष सुरेश लखाटिया ने एमएससीसीएल द्वारा पर्सनल लोन शांता कुमारी, एक्जिक्यूशन लोन अदिति सारडा व माइक्रोफाइनेंस के लिए प्रदीप जैन का प्रतिनिधि के रूप में सदन में परिचय करवाया।

प्रथम जमाकर्ता राधेश्याम शर्मा व ओजइया का सम्मान किया गया। उपाध्यक्ष लखोटिया ने कुल 1243 शेयरधारक होने की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही, डिपोजिट पर देय ब्याज, लॉकर्स की जानकारी आदि सदस्यों को प्रदान करते हुए अधिकाधिक सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। सीइओ ने सभी प्रकार के लोन व अन्य सेवाओं की जानकारी दी। अध्यक्ष मालू ने भरोसा दिलाया कि एमएससीसीएल कुछ वर्षों में शेयरधारकों को अच्छा डिविडेंड देने में सक्षम होगा। एलएन डागा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Published on:
07 Aug 2018 07:39 pm