बैंगलोर

हुणसूर में तनाव, सांसद सिम्हा गिरफ्तार, देर रात हुए रिहा

जिले के हुणसूर में हनुमान जयंती समारोह में भाग लेने आए सांसद प्रताप सिम्हा सहित 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने रविवार सुबह हिरासत

2 min read
Dec 04, 2017
Pratap Simha

मैसूरु. जिले के हुणसूर में हनुमान जयंती समारोह में भाग लेने आए सांसद प्रताप सिम्हा सहित 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने रविवार सुबह हिरासत में लेने से तनावपूर्व स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने कस्बे में इस अवसर पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी, जिसकी वजह से आयोजकों को कार्यक्रम रद्द करने पर विवश होना पड़ा। देर रात सभी को थाने से रिहा कर दिया गया।


कस्बे में हनुमान जयंती के मौके पर कुछ इलाकों में लोगों ने सडक़ों पर जय हनुमान के नारे लगाने की वजह से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। उन्होंने जब शोभायात्रा निकालने का प्रयास किया तो पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी, जिससे कुपित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।


पुलिस ने कहा कि जब उन लोगों ने कस्बे के संवेदनशील इलाके में स्थित हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा निकालने की कोशिश तो उन्होंने एहतियात के तौर पर 100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बीच सांसद प्रताप सिम्हा कस्बे में पहुंचे तो पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे के बाहरी इलाके में ही उनको रोक कर हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि पूर्व में इसी तरह की शोभायात्रा निकालने के दौरान कस्बे में गुटीय संघर्ष की घटनाएं हो चुकी हैं।

इस आयोजन के मद्देनजर शनिवार की रात से ही कस्बे में डेरा डालने वाले जिला पुलिस अधीक्षक रवि चेन्ननवर ने शोभा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने के आदेश दिए लेकिन बाद में उनकी संख्या बड़ती रही। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण हालात बहाल रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं और प्रदर्शनकारियों को तितरबितर कर दिया गया है। कस्बे में दोपहर के समय हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने सांसद सिम्हा को रिहा किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कस्बे में पहले ही एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू कर रखी थी और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके शोभा यात्रा निकालने का प्रयास करने पर सिम्हा सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इस बीच, प्रताप सिम्हा ने कहा कि हमने कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया है ना ही हमने कस्बे में शांति भंग करने का ही कोई प्रयास किया है। यह सरकार स्थानीय पुलिस त्योहार मनाने से रोकने की कोशिश कर रही है। हनुमान जयंती के अवसर पर कस्बे में आयोजित भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से निकालना ही हमारा मकसद है। लेकिन पुलिस लोगों को रास्ते से भटकाने की कोशिश कर रही है। यह वास्तव में शर्मनाक स्थिति है। यदि किसी ने हनुुमान की प्रतिमा को छूने की कोशिश की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।


इससे पहले पुलिस ने बिना अनुमति वाले मार्गों से आयोजकों को शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। बहरहाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा व केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने सांसद प्रताप सिम्हा को गिरफ्तार करने की पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और उनको शाम तक रिहा नहीं करने पर सोमवार को हुणसूर बंद रखने की चेतावनी दी है।

इस बीच, पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के एक मामले में भी सिम्हा को हिरासत में लेने के साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिम्हा ने बैरिकेड को टक्कर मारते हुए अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई जिससे एक महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई। हालांकि, आगे बढऩे पर पुलिस ने सिम्हा को रोक कर हिरासत में ले लिया।

Updated on:
04 Dec 2017 06:17 am
Published on:
04 Dec 2017 12:28 am
Also Read
View All
सीएम बनते ही एक्शन में डीके शिवकुमार, तैयार किया 15 दिन का एक्शन प्लान, विभागों को दिए महत्वपूर्ण आदेश

डीके शिवकुमार के सीएम बनते ही कर्नाटक कांग्रेस में बवाल, एमएलसी टिकट को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

सीएम पद संभालते ही डीके शिवकुमार के सामने विपक्ष ने रखी चुनौती, केरल की तरह श्वेत पत्र लाने की उठाई मांग

Karnataka New Congress President: कौन हैं बीके हरिप्रसाद? जिसने कर्नाटक में डीके शिवकुमार की ली जगह

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी का सवाल, पार्टी नेता राम कदम बोले-‘राहुल गांधी बताये, किस मजबूरी में सीएम बदला गया’