बैंगलोर

उपचुनाव के परिणाम लोकसभा चुनावों के लिए दिशासूचक नहीं : आर.अशोक

अशोक ने कहा कि हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
less than 1 minute read
R ashoka
उपचुनाव के परिणाम लोकसभा चुनावों के लिए दिशासूचक नहीं : आर.अशोक

बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री आर.अशोक ने कहा कि कहा कि उपचुनावों के परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेंगे और पार्टी राज्य में पिछली बार से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

अशोक ने मंगलवार को कहा कि मतदाताओं का साफ संदेश है कि गठबंधन सरकार को अपने आपको साबित करने के लिए थोड़ा और वक्त दिया जाए।

बल्लारी के परिणाम में कुछ नया नहीं है और वहां पर पिछले विधानसभा चुनावों में मिले परिणाम को दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि जमखंडी में कांग्रेस के उम्मीदवार को सहानुभूति के आधार पर मिले वोटों के कारण जीत मिली।

यह पूछे जाने पर कि क्या जनार्दन रेड्डी के सिद्धरामय्या के पुत्र की मौत के बारे में दिए बयान के कारण पार्टी को हार का सामना करना।

इस पर अशोक ने कहा कि हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। बल्लारी में हार की हम सामूहिक जिम्मेदारी लेते हैं।

कांग्रेस-जद-एस के बीच चुनावी गठजोड़ को हार का कारण मानने से इनकार करते हुए अशोक ने कहा कि पूर्व में जब गुंडुलपेट व नंजनगुड़ सीटों के उपचुनाव हुए थे तब भी दोनों दलों ने गठजोड़ किया और हमें दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

Updated on:
09 Nov 2018 05:06 pm
Published on:
09 Nov 2018 05:06 pm