
मैसूरु. अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री चंद्रू ने शनिवार को मैसूरु में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि यह उचित समय है कि भाजपा और जनता दल (ध) दोनों की वास्तविकता को हर मतदाता के समक्ष उजागर किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि हम लोगों को भाजपा और जनता दल (ध) से सतर्क करें। इन दोनों दलों के बीच कोई विशेष अंतर नहीं है।
तर्कवादियों के एक समूह जिसमें हिंदू धर्म पर अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए अक्सर विभिन्न संगठनों की आलोचना के केन्द्र में रहने वाले के.एस. भगवान सहित जर्नादन (जन्नी), अरविंद मालगट्टी, डॉ एसजी सिद्धरामय्या, डॉ मुरली सिद्दप्पा आदि शामिल थे। चंद्रू ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और कांग्रेस के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की।
उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए भारत छोड़ों आंदोलन चलाया गया था। अब इसमें बदलाव की जरूरत है। हमें चाहिए कि हम भाजपा और जनता दल (ध) दोनों से कहें कि आप राजनीति छोड़ दें क्योंकि दोनों ही साम्प्रदायिक और जातीय हैं। चंद्रू ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश का सही दिशा में ले जाने में सक्षम है क्योंकि विपक्षी दल देश में विभाजनकारी राजनीति से चिपके हुए हैं।
--------------
निवेदित ने किया चुनाव लडऩे से इनकार
बेंगलूरु. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा के पुत्र निवेदित ने चुनाव लडऩे से इंकार करते हुए पार्टी से उन्हें सिरसी से टिकट नहीं देने का अनुरोध किया है। यहां शनिवार को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि गत एक माह से उनके परिजन उनके पिता निरंजन अल्वा की चिकित्सा को लेकर तनाव में थे। हाल में उनका निधन होने से वे अभी तक इस हादसे से नहीं उबरे हैं। लिहाजा वे चुनाव नहीं लडऩा चाहते। उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।