एक सितम्बर से 9 सितम्बर तक कुछ रेलगाडिय़ां निरस्त की गई हैं
बेंगलूरु. गुंटकल-कल्लूर सेक्शन के कुलपाल्या, वेंकटम्पल्ले, खदरपेट खण्ड में इंटरलोकिंग-नॉन इंटरलोकिंग कार्य के चलते एक सितम्बर से 9 सितम्बर तक कुछ रेलगाडिय़ां निरस्त की गई हैं। रेल प्रशासन के अनुसार इस अवधि के दौरान यशवंतपुर-लातूर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, सोलापुर-हासन-हासन एक्सप्रेस, यशवंतपुर-बिदर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, गुंटकल-चिकजाजुर-गुंटकल पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है।
रेलवे एक्वैटिक स्पर्धा 1 सितम्बर से
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे स्पोट्र्स एसोसिएशन की ओर से हुब्बली धारवाड़ म्युनिसिपल कार्पोरेशन स्वीमिंग पुल परिसर में आगामी 1 सितम्बर से 5 सितम्बर तक 59वीं ऑल इण्डिया रेलवे एक्वैटिक चैम्पियनशिप आयोजित होगी। सभी जोनल रेलवे टीम 250 तैराकों के साथ भाग लेंगी।
बाढ़ पीडि़तों को सहायता
मंड्या. मद्दूर के सोमनहल्ली के विधियां विकास समस्ते कॉलेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा बाढ़ राहत के लिए संग्रहित सहायता एक लाख रुपए का चेक बुधवार को जिलाधिकारी मंजूश्री को दिया। शिक्षक शंकर गौड़ा, प्रमिला कुमारी, रमेश कुमार, रश्मि कुमारी आदि उपस्थित थे। इसी तरह केआरपेट तहसील के भारतीपुरा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम हब्बा महोत्सव में संग्रहित एक लाख रुपए का चेक पंचायत अध्यक्ष रतनाम्मा शंकर गौड़ा की सहमति पर तहसीलदार लक्ष्मीकांत को बाढ़ प्रभावितों के लिए सौंपा। तालुक पंचायत अध्यक्ष जयलक्ष्मी उपाध्यक्ष जानकीराम, रेवाणा आदि उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावितों के दुख को देखते हुए इस बार गणेश महोत्सव सादगी से मनाने का निर्णय किया।
नि:शक्तजनों के लिए बीयू में कौशल विकास केंद्र जल्द
बेंगलूरु. बेंगलूरु विश्वविद्यालय (बीयू) नि:शक्तजनों के कल्याण के लिए कौशल विकास व अनुसंधान केंद्र की स्थापना करेगा। जिससे बीयू का पहले से कार्यरत सशक्तिकरण सेल और मजबूत होगा। बीयू के कुलपति डॉ. के.आर. वेणुगोपाल ने बताया कि केंद्र में छात्रवृत्ति, कौशल आधारित डिप्लोमा, डिग्री कार्यक्रम, प्रमाणपत्र कार्यक्रम व प्लेसमेंट सेल की सुविधा होगी।
देश में इस तरह का यह पहला केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि नि:शक्तजनों को विशेष प्रशिक्षण दे उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोडऩा इस कौशल विकास केंद्र का लक्ष्य है। उन्होंने सशक्तिकरण सेल को निर्देश जारी कर केंद्र स्थापना संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कहा है। वे जल्द ही एक विशेषज्ञ समिति का गठन करेंगे। समिति कौशल विकास व अनुसंधान केंद्र के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन कर स्थापना में मदद करेगी।