
क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के स्थानक भवन में डॉ समकित मुनि ने कहा कि रोष किसी पर मत करो। क्रोध समस्याओं को बढ़ाता है। संसार की जड़ को हरा भरा रखता है। प्रसन्नता की खुशियों में आग लगा देता है। उन्होंने कहा कि यह इंसान को महान बनने से रोकता है। क्रोध दूसरे को देखने से ही पनपता है। इसके लिए दो व्यक्तियों का होना जरूरी है, यह दिमाग का एक पागलपन है। इससे बुद्धि चली जाती है। उन्होंने कहा कि क्रोध से बढ़कर कोई दुश्मन नहीं। क्षमा से बढ़कर कोई तप नहीं। क्रोध कषाय है। सभा में बाबूलाल खमेसरा ने 6 उपवास व भंसाली ने 13 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए।
दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी 2 से
बेंगलूरु. इस्कॉन की ओर से कोर्ड रोड राजाजीनगर में हरे कृष्णा हिल पर स्थित राधा कृष्णा मंदिर में आगामी 2 एवं 3 सितम्बर को दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा सुबह 9.30 मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन प्रात: 6.30 बजे व सायं 6 बजे अभिषेक होगा।
माहेश्वरी भवन में जन्माष्टमी
मित्र मंडल की ओर से ओकलीपुरम स्थित माहेश्वरी भवन में 3 सितम्बर को कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित होगा। गौरीशंकर सारडा ने बताया कि रात्रि 9 बजे से भजन कीर्तन कार्यक्रम में गायक निरंजन सारडा भजनों की प्रस्तुति देंगे।
बाबूलाल महामंत्री बने
बेंगलूरु. भाजपा की बेंगलूरु महानगर इकाई के अध्यक्ष पी.एन. सदाशिव ने एम. बाबूलाल जैन को इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चे का महामंत्री नियुक्त किया है। सदाशिव ने उन्हें बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मोर्चे के आई.के. हुमायूं मौजूद थे।
युवाओं को किया प्रेरित
बेंगलूरु. जेसीआई बेंगलूरु गार्डन सिटी की युवा जागृति विंग की ओर से नई पीढ़ी के युवाओं को जागृत करने के लिए 28 अगस्त को 'गेट, सेट एण्ड गोÓ कार्यक्रम मुकेश भण्डारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षक अशोक राठौड़ ने युवाओं को प्रेरित करते हुए लेक ऑफ डिसिप्लिन, इन्फीरियरिटी काम्प्लेक्स, लोग क्या कहेंगे आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। संचालन हितेश गिरिया ने किया।
Published on:
30 Aug 2018 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
