बैंगलोर

हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों ने सकलेशपुर के जंगल में हाथी का शिकार कर हाथी दांत चुराए थेे।
less than 1 minute read
crime
हाथी दांत के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

बेंगलूरु. कोडिगेहल्ली पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 15 लाख रुपए के दो हाथी दांत जब्त किए है। पुलिस के अनुसार हासन जिले सकलेशपुर के नागेश (48), कृष्णराजू (54) और होलेनरसीपुर के प्रताप (27) को रिंग रोड के पास हाथी दांत बेचने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया।

जांच से पता चला है कि आरोपियों ने सकलेशपुर के जंगल में हाथी का शिकार कर हाथी दांत चुराए थेे।

पुलिस निरीक्षक चेतन कुमार ने गश्त के दौरान आरोपियों को कार के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े होने का कारण पूछा तो तीनों आरोपी एकदम से घबरा गए। कार की तलाशी लेने पर हाथी दांत बरामद किए गए।


टेंपो चालक की हत्या
बेंगलूरु. बेंगलूरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के पास एक चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार कोलार जिले में बंगारपेट निवासी अफरोज पाशा (30) टेंपो चालक था। वह हर दिन कोलार से बेंगलूरु को टेंपो में सब्जी और फल की सप्लाई करता था।

होसकोटे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के किनारे एक टेंपो खड़ी थी। उसमें अफरोज पाशा का शव पड़ा था।

नागरिकों की शिकायत पर होसकोटे पुलिस घचना स्थल पहुंच कर जरूरी कारवाई की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Updated on:
07 Nov 2018 03:08 pm
Published on:
07 Nov 2018 03:08 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा