बैंगलोर

दो लोगों पर एंटी गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज

जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर महिला के घर गया और बलात्कार कर भाग निकला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 7:28 PM IST
crime
दो लोगों पर एंटी गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज

बेंगलूरु. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एंटी गुंडा एक्ट के तहत मामले दर्ज किए है। आरएमसी यार्ड पुलिस ने कुरुबारहल्ली के ख्वाजा मोहिद्दीन (23) को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

उसके खिलाफ 20 थानों में हत्या, लूट, अपहरण, डकैती के 36 मामले दर्ज हैं। बसवेश्वर नगर पुलिस ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कुरुबराहल्ली के आरोपी देवराज (21) के खिलाफ भी एंटी गुन्डा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

देवराज फर्नीचर की दुकान में काम करता था। उसने गत माह महालक्ष्मी लेआउट के एक मकान में घुस कर महिला से बलात्कार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर महिला के घर गया और बलात्कार कर भाग निकला। महा लक्ष्मी ले आउट थाने मेंं रिपोर्ट दर्ज थी।

आरोपी वेस्ट ऑफ कार्ड रोड पर एक मकान में चोरी करने घुसा और एक महिला का बलात्कार करने के बाद मोबाइल और आभूषण लूट ले गया।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु में बम धमाके के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार; आपसी रंजिश में हमले की बात आई सामने

सिद्धारमैया का बड़ा आरोप: ‘फर्जी स्टिंग वीडियो से ब्लैकमेल और बदनाम करने की साजिश’, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Karnataka Sting row : कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर सिद्दारमैया बोले-मीडिया से बात नहीं करूंगा

कर्नाटक में न्यायिक सेवा की तैयारी के लिए बनेगा विशेष संस्थान, डीके शिवकुमार ने कहा- 15-20 एकड़ में तैयार होगा नया कैंपस

राहुल गांधी और ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट मामले में अमित मालवीय को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने FIR की रद्द