बैंगलोर

भाजपा को हराने के लिए एकजुट हों : देवेगौड़ा

देवेगौड़ा ने कहा कि नायडू इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
less than 1 minute read
hd devegowda
भाजपा को हराने के लिए एकजुट हों : देवेगौड़ा

बेंगलुरु. मुख्यमंत्री व तेलुगूदेशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में देवेगौड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दौर में संवैधानिक संस्थाओं में अस्थिरता सहित कई समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।

अब यह कांग्रेस सहित सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों का दायित्व है कि वे इस सरकार को हटाने के लिए एकजुट हों। देवेगौड़ा ने कहा कि नायडू इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

वे धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से कई नेताओं से मिल चुके हैं और आज इसी सिलसिले में मुझसे और कुमारस्वामी से भी मिले।

यह पूछे जाने पर कि क्या है यह विपक्षी दलों के गठबंधन की औपचारिक घोषणा है, चंद्रबाबू ने कहा कि यह सिर्फ प्रारंभिक प्रयास है।

चंद्रबाबू ने कहा कि यह शुरूआती चर्चा है और इसके बाद हम इस दिशा में मिलकर काम करेंगे। मैं सभी नेताओं से मिल रहा हूं, फिर सब मिलकर बैठेंगे और तय करेंगे कि आगे कैसे बढऩा है।

नायडू ने कहा कि उनकी कोशिश है कि सभी लोग साथ आएं लेकिन आज की तारीख मेें ऐसा कोई संगठन या मंच नहीं है।

Published on:
09 Nov 2018 07:11 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा