बैंगलोर

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार समाप्त, मतदान कल

105 शहरी निकाय व तुमकूरु, मैसूरु, शिवमोग्गा नगर निगम चुनाव

2 min read
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार समाप्त, मतदान कल

बेंगलूुरु. राज्य के 105 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 31 अगस्त को होने जा रहे चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। शुक्रवार को मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा, जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। राज्य में कुल 208 शहरी निकाय हैं और इनमें से 105 निकायों के लिए पहले चरण में चुनाव करवाए जा रहे हैं, शेष निकायों के चुनाव दूसरे चरण में करवाए जाएंगे। तुमकूरु, मैसूरु तथा शिवमोग्गा नगर निगमों के लिए भी 31 को ही मतदान होगा। बाढ़ प्रभावित कोडुगू जिले के तीन शहरी निकायों के चुनाव भी स्थगित किए गए हैं। इन चुनावों में कुल 9154 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और करीब 36.03 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग सकेंगे।

जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं वहां नगर निगम, नगर पालिका व कस्बा पंचायत में उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने से संबंधित चुनाव अधिकारियों ने वार्डों के बाहरी मतदाताओं को वार्ड छोड़कर चले जाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने गए विभिन्न दलों के राज्य व क्षेत्र स्तरीय नेता भी अपने गृह जिलों में लौट गए हैं।

ये भी पढ़ें

दो माह बाद रिलीज होगी कन्नड़ फिल्म ‘पुटाणी पॉवर’

बहरहाल, राज्य चुनाव आयोग ने मतदान वाले दिन मतदान केन्द्रों के आस-पास के 100 मीटर के दायरे में किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थल पर प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया है। बहरहाल, जिन शहरों में चुनाव होने जा रहा है वहां पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस का कड़ा सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं।

निजी स्कूलों के वाहनों के खिलाफ अभियान
बेंगलूरु. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल बसों के खिलाप अभियान चलाया और 59 मामले दर्ज किए। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने केआरपुरम में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जांच की और 14 बसों के खिलाफ मामले दर्ज कर चालकों और स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी की। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 100 बसों में सुरक्षा से संंबंधित जांच की। 45 बसों के खिलाफ मामले दर्ज कर नोटिस जारी कर जुर्माना भी लगाया।

ये भी पढ़ें

पेंटिंग प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता का संदेश
Published on:
30 Aug 2018 06:49 pm
Also Read
View All