
पेंटिंग प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता का संदेश
बेंगलूरु. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आरएचक्यू एसआरटीएस-2 की ओर से सिंगनायकनहल्ली प्राथमिक विद्याालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पावर ग्रिड के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) डीआर मूर्ति ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पखवाड़े के तहत पावरग्रिड की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया और विद्यालयों में प्रतियोगिताएं हुईं। अभियान १६ अगस्त से शुरू हुआ जो ३१ अगस्त तक चलेगा। आरएचक्यू बेंगलूरु में अभियान की शुरुआत कार्यकारी निदेशक आरएन सिंह ने किया।
समाचार वाचन प्रतियोगिता
बेंगलूरु. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) के तत्वावधान में संयुक्त हिन्दी माह के तहत एमआरपीएल कार्यालय, राजाजी नगर में बुधवार को समाचार वाचन प्रतियोगिता हुई। विभिन्न पीएसयू कार्यालयों के करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन एमआरपीएल के मुख्य महाप्रबंधक (विपणन एवं व्यापार विकास एवं कार्यालय प्रधान) डी. एन. सोरल, निर्णायक एम. पी. दामोदरन (उप निदेशक, कॉफी बोर्ड) एवं डॉ. शंकर प्रसाद (पूर्व उप महाप्रबंधक, एचएएल मुख्यालय) ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यालय प्रधान डी एन सोरल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में एमआरपीएल के विपणन, राजभाषा कार्यान्वयन में प्रगति एवं उपलब्धियों का जिक्र किया। पंकज कुमार जतारया (वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, बेंगलूरु क्षेत्र) ने धन्यवाद दिया। संचालन सौरभ कोठारी (सहायक प्रबंधक, विपणन) एवं राकेश झा (कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक) ने किया। परिणाम बाद घोषित होंगे।
कोडुगू के 100 छात्रों को मुफ्त प्रवेश देने की घोषणा
बेंगलूरु. पूर्व मंत्री सी. चेनीगप्पा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित कोडुगू के 100 छात्रों को डॉ. श्री शिवकुमार स्वमीजी इंजीनियरिंग कॉलेज में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बुधवार को कहा कि वे इंजीयिरिंग कॉलेज के साथ पॉलिटेक्निक भी चलाते हैं। छात्र किसी भी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। इसको लेकर हमने सरकार को पत्र लिखा है कि वह कोडुगू जिले के छात्रों को मुफ्त प्रवेश देने के उद्देश्य से एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करे। छात्र कोई भी पाठ्यक्रम चयन कर सकते हैं। छात्रों को केवल शिक्षा ही नही उनकी शिक्षा पूरी होने तक छात्रावास के साथ भोजन की व्यवस्था भी होगी। १० सितंबर तक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश का अवसर अवसर है।

Published on:
30 Aug 2018 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
