बैंगलोर

कीमती चीजों की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल जरूरी: औरादकर

पुलिस महा निदेशक राघवेंद्र औरादकर ने की अपील
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2020, 7:27 PM IST
कीमती चीजों की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल जरूरी: औरादकर
कीमती चीजों की सुरक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल जरूरी: औरादकर

बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य पुलिस आवासीय एवं मूलभूत ढांचागत निगम के पुलिस महा निदेशक राघवेंद्र औरादकर ने कहा कि नागरिकों को अपनी कीमती चीजों और दस्तावेजों की रक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होने गुरुवार को गुन्नेबो इंडिया के पहले कार्यकुशल केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि खुदरा और निगमित क्षेत्र के ग्राहकों को नकदी सहित दस्तावेजों, आभूषण और कीमती सामान को चोरी से बचाने और आग से रक्षा करने के लिए नई आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए। केंद्र में अग्निशमन बल के कर्मचारी, सरकारी व निजी अस्पतालों, बृहद उद्योग, बैंकों और अन्य क्षेत्रो में कार्यरत लोग यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में हर दिन कारोबार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में कंपनियां अपना विस्तार कर रही हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में निवेश के पूर्व सुरक्षा और आगजनी के मामलों की रोकथाम के लिए भी प्रमुखता देने की जरूरत है। बेंगलूरु में इस तरह का केन्द्र स्थापित होने से सभी को लाभ होगा। इस केन्द्र में सरकारी व निजी क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। केंद्र के प्रबंध निदेशक सब्यसाची, उपाध्यक्ष राम श्रीनिवासन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Updated on:
24 Jan 2020, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया