शनिवार को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना आरती होती है
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर करीघटा पहाड़ी पर स्थित वेंकटरमण स्वामी देवस्थान में श्रावण माह में भक्तों की भीड़ लगती है। शनिवार को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना आरती होती है। पुजारियों का कहना है कि श्रावस मास में प्रतिमा का सुगंधित फूलों से अलंकार किया जाता है।
हरी-भरी पहाड़ी पर भक्तों को सुकून की अनुभूति होती है। भक्तों के लिए मंदिर के पट अलसुबह में खोल दिए जाते हंै। पैदल चलकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ी पर सीढिय़ां बनी हंै। श्रद्धालुओं का कहना है कि सीढिय़ों के जरिए आने पर प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है। सड़क मार्ग से वाहनों में जा सकते हैं।
पुण्य से सुख, पाप से मिलता है दुख
बेंगलूरु. जिनकुशल सूरी जैन आराधना भवन बसवनगुड़ी में साध्वी प्रियरंजनाश्री ने कहा कि इस संसार में दो वस्तुएं पुण्य और पाप हैं।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति पुण्य चाहता है और पाप से मुंह मोड़ता है परंतु जीवन में उसका उल्टा करता है। हर कार्य में पाप राग भाव से करता है तथा पुण्य करने में कमजोर पड़ जाता। सबको सुख चाहिए। दुख कोई नहीं चाहता। पुण्य से सुख मिलता है, दुख से पाप, परंतु पाप करके पुण्य कहां से कमाओगे। दूसरों को दुख, पीड़ा, पर निंदा और चोरी कर, कहां से सुख प्राप्त करेंगे? व्यक्ति पैसा भी पुण्य से ही कमा सकता है। पुण्य का पैसा हो तो ही व्यक्ति उसका सदुपयोग कर सकता है।
---
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मंड्या. केआरपेट तहसील स्थित हिरकल्ली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क डामरीकरण अधूरा छोडऩे का आरोप लगाकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार आश्वासन देकर आगे टाल देता है। सड़क किनारे पड़ी कंक्रीट से हादसे की आशंका रहती है। उन्होंने एक सप्ताह में डामरीकरण पूरा नहीं करने पर आगे भी प्रदर्शन की चेतावनी दी।
---
जरूरतमंद के इलाज के लिए दिया चेक
मैसूरु. हेल्पिंग हैंड्स ने स्वास्थ्य परियोजना के तहत रेडियंट केयर अस्पताल में उपचाररत कैंसर पीडि़त आर शिवकुमार को इलाज के लिए चेक प्रदान किया। अध्यक्ष महावीर खाबिया, मंत्री आनंद पटवा, कोषाध्यक्ष राजन बाघमार आदि उपस्थित थे।