
बेंगलूरु. मेवाड़ जैन सेवा संस्था की ओर से मंंगलवार को राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में प्रथम इनडोर वॉलीबाल एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रवि सुब्रमण्या ने खेल भावना के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया। नमस्कार महामंत्र उच्चारण एवं राष्ट्रगान का संगान हुआ।
वॉटर फिल्टर का उद्घाटन
मंड्या. विधायक एम श्रीनिवास ने बिटनहल्ली गांव में मंगलवार को वॉटर फिल्टर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रानी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष गिरीश, सरस्वती गौड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा
बेंगलूरु. बगड़ीनगर नवयुवक संघ की गोड़वाड़ भवन में हुई बैठक में संघ के सदस्यता अभियान की जानकारी देेने के साथ आगामी दिनों में प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष विनोद पोरवाल ने स्वागत किया। संघ के सदस्य संजय धारीवाल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए एक कमेटी का गठन कर प्रतियोगिता का चेयरमैन हेमंत पोरवाल को बनाया गया। संघ की मुख्य शाखा के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद सिंघी व मंत्री उत्तमचंद बांठिया व कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मुथा ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के प्रायोजक के रूप में संघ ने सहमति प्रदान की। रतन मुथा ने धन्यवाद दिया।
अनुष्ठान में सेवाओं के लिए सम्मान
बेंगलूरु. भवतारक पाŸवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, आडुगोड़ी में मंगलवार को राजापद्म सागर मुनि की निश्रा में आयोजित समारोह में मंदिर की अंजनशलाका प्रतिष्ठा में सेवाएं करने वालों का सम्मान किया गया। वासुपूज्य स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के ट्रस्टी चम्पालाल कोठारी, बाबूलाल धोका, निर्मल धोका, संपतराज धोका, गौतमचंद लुंकड़, विनोद लुंकड़, स्वर्णमाला पोकरना, विशाल देसरला, प्रकाश गुलेच्छा, शांतिलाल गुलेच्छा, किशोर जैन, राजेंद्र जैन, विमल पीपाड़ा का राजस्थानी साफा, स्मृतिचिह्न से सम्मान किया गया।
तप पूर्ति दिवस 12 को
बेंगलूरु. शिवमोग्गा श्रीसंघ के तत्त्वावधान में साध्वी विजयलता के सान्निध्य में मेवाड़ संप्रदाय के संत रोडजी का 214वां पुण्य स्मृति दिवस 12 अगस्त को आदिनाथ जैन भवन में तप पूर्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राजस्थान, गुजरात, मंबई, बेंगलूरु, मैसूरु सहित कई स्थानों से श्रद्धालु शामिल होंगे।