बैंगलोर

दो पुत्रों के साथ महिला नहर में कूदी

पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर अग्निशमन बल के साथ शवों की तलाश शुरू की लेकिन कोई शव नहीं मिला।
less than 1 minute read
down water
दो पुत्रों के साथ महिला नहर में कूदी

बेंगलूरु. हासन जिले के चन्नरायपट्टण तहसील में पति के उत्पीडऩ से दुखी एक महिला ने दो पुत्रों के साथ नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्नरायपट्टण तहसील के दिंडागूर गांव में एक महिला राधा (30) ने गुरुवार को दो पुत्र कांताराज (7) और भरत (5) के साथ गांव के बाहर हेमावती नाले में कूद कर आत्महत्या कर ली।

वहां कपड़े धो रही महिलाओं ने राधा को नहर में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर अग्निशमन बल के साथ शवों की तलाश शुरू की लेकिन कोई शव नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि राधा का विवाह आठ साल पहले संतोष कुमार के साथ हुआ था। संतोष कुमार एक कारखाने में चौकीदार था।

उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसे पीटता रहता था। राधा ने ग्राम पंचायत में पति के खिलाफ शिकायत की तो पंचायत के मुखिया ने संतोष कुमार को चेतावनी दी।

कुछ दिन संतोष खामोश रहा लेकिन फिर मारपीट करने लगा। इसी कारण राधा ने दोनों पुत्रों के साथ यह कदम उठाया। चन्नरायपट्टण ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संतोष कुमार को तलाश कर रही है।

Published on:
09 Nov 2018 07:59 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा