बैंगलोर

नकली सुख में डूबा है संसार

नकली माल कोई भी नहीं चाहता है, फिर भी सुख के विषय में भ्रमित होता है
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 5:32 PM IST
jainism

मैसूरु. सुमतिनाथ जैन संघ के महावीर भवन में आचार्य विजय रत्नसूरीश्वर ने कहा कि बाजार से प्राप्त होने वाली सारी वस्तुओं में व्यक्ति असली और नकली की जानकारी अवश्य प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को असली माल पाने की चाहत होती है। नकली माल कोई भी नहीं चाहता है। फिर भी सुख के विषय में भ्रमित होता है।

उन्होंने कहा कि असली सुख किसी को पसंद नहीं होता है और नकली सुख में ही डूबा रहना पसंद करता है। उन्होंने कहा कि संसार का हर सुख अनेक दुखों से मिश्रित होने से वह असली सुख कदापि नहीं हो सकता है। आचार्य रामचंद्र सूरीश्वर की 27वीं पुण्यतिथि पर 8 से 10 अगस्त तक देव गुरु भक्ति के विविध कार्यक्रम होंगे।


मनमोहक भजनों की दी प्रस्तुति
बेंगलूरु. देवासी (राईका) समाज महामंडल सुब्रह्मण्यम घाटी के तत्वावधान में सावन सोमवार के उपलक्ष्य में समाज भवन में भजन संध्या आयोजित की गई। समाज के दुर्गाराम गागुड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में गायक नेनाराम देवासी ने गुरु वंदना से भजनों की शुरुआत करे हुए संत गुरु आया पावणा..., महादेव लेहरी अगड़ बम्ब महादेव....., जागो रे जागो देवासी रा जाया ....जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों ने श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। समाज की ओर से सभी देवासी समाज के संस्थानों का स्वागत किया गया एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


राम जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु
बेंगलूरु. राम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में आज राम जन्म की कथा हुई।
पीठ से पंडित पवन ने राम जन्म के कारण बताते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, अधर्म बढ़ता हैं तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। कितने ही वरदान और श्राप के कारण भगवान मनुष्य के रूप में अवतरित होते हैं। पहले रावण का जन्म हुआ तब राम को आना पड़ा।
कथा पंडाल को विशेष प्रकार से सजाया गया। घीसूलाल चोयल दशरथ बने। भक्तों ने श्रद्धा के साथ नाचते गाते हुए राम जन्म महोत्सव मनाया। कथा में बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित हुए।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया