बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिले में 12 लाख 33 हजार से अधिक मतदाता, सर्वाधिक महिला मतदाता गढ़ी में, सर्वाधिक पुरुष मतदाता कुशलगढ़ में

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 1:06 PM IST
banswara
बांसवाड़ा जिले में 12 लाख 33 हजार से अधिक मतदाता, सर्वाधिक महिला मतदाता गढ़ी में, सर्वाधिक पुरुष मतदाता कुशलगढ़ में

बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के तहत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में बनाए एक हजार 377 मतदान केन्द्रों पर 12 लाख 33 हजार 111 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 6 लाख 20 हजार 471 पुरुष मतदाता, 6 लाख 12 हजार 631 महिला व 9 ट्रांसजेण्डर मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि घाटोल विधानसभा क्षेत्र में 292 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जहां एक लाख 27 हजार 680 पुरुष, एक लाख 27 हजार 794 महिला व एक ट्रांसजेण्डर एवं 13 पुरुष सर्विस वोटर सहित कुल 2 लाख 55 हजार 488 मतदाता पंजीकृत हैं। गढ़ी विधानसभा में 299 मतदान केन्द्र स्थापित होंगे। यहां एक लाख 32 हजार 152 पुरुष, एक लाख 29 हजार 893 महिला, एक ट्रांसजेण्डर एवं 20 पुरुष सर्विस वोटर सहित दो लाख 62 हजार 66 मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है। बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 255 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जहां एक लाख 25 हजार 227 पुरुष, एक लाख 24 हजार 419 महिलाएं व 4 ट्रांसजेण्डर एवं 29 पुरुष व 4 महिला सर्विस वोटर सहित कुल 2 लाख 49 हजार 683 मतदाता पंजीकृत किए हैं। बागीदौरा विधानसभा में 283 मतदान केन्द्रों का गठन किया है। यहां एक लाख 19 हजार 934 पुरुष, 1 लाख 17 हजार 196 महिला एवं 12 पुरुष सर्विस वोटर सहित कुल 2 लाख 37 हजार 142 मतदाता तथा कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 248 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जहां एक लाख 54 हजार 478 पुरुष, एक लाख 13 हजार 329 महिलाएं, 3 ट्रांसजेण्डर एवं 2 पुरुष सर्विस वोटर सहित कुल 2 लाख 28 हजार 812 मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

धनसिंह, नवनीत, रमीला को नहीं मिला पार्टियों का साथ
बांसवाड़ा. विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत मंगलवार को जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तुत किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने की। इसमें चार प्रत्याशियों के नामांकन दस्तावेजों के अभाव में निरस्त किए गए। अब 22 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में गढ़ी विधानसभा सीट से बीएमयूपी से हीरालाल, बांसवाड़ा सीट से बीएसपी से रकमचन्द एवं निर्दलीय प्रभुलाल मईड़ा, बागीदौरा विधानसभा सीट से बीजेपी से सुभद्रा देवी का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया। बांसवाड़ा से धनसिंह रावत का भाजपा से, घाटोल से नवनीतलाल निनामा का भाजपा से, कुशलगढ़ में रमीला व हूरपाल के कांगे्रस प्रत्याशी के रूप में दाखिल पर्चा खारिज कर दिया गया। अब पांच सीटों पर कुल 45 प्रत्याशी मैदान में रहे हैं। घाटोल विधानसभा से आठ, गढ़ी से सात, बांसवाड़ा से आठ, बागीदौरा से आठ तथा कुशलगढ़ से 14 प्रत्याशियों के आवेदन वैध पाए गए।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?