बांसवाड़ा

Banswara News: गले में ढक्कन अटकने से मासूम की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो भड़के परिजन; हंगामा

Banswara Latest News: आरोप है कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे को तात्कालिक इलाज नहीं मिलने से उसकी की मौत हो गई। आरोप है कि इमरजेंसी हालात में भी अस्पताल पहुंचने पर वहां पर कोई नहीं मिलता है।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 9:08 AM IST
Feature image

बांसवाड़ा। सरेड़ी बड़ी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानविक पुत्र हिरेन जोशी उम्र 14 माह की विक्स की डिब्बी का ढक्कन गले में अटकने से मौत पर युवाओं ने हंगामा किया। आपात स्थिति में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर वहां सिर्फ एक नर्स एवं चपरासी के अलावा कोई भी नहीं था।

आरोप है कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे को तात्कालिक इलाज नहीं मिलने से उसकी की मौत हो गई। आरोप है कि इमरजेंसी हालात में भी अस्पताल पहुंचने पर वहां पर कोई नहीं मिलता है। डॉक्टर की अनुपस्थिति से लगातार कस्बे सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

अस्पताल गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी

मौके पर उप पुलिस अधीक्षक गढ़ी सुदर्शन सिंह पालीवाल एवं थानाधिकारी वृत निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद हालात नियंत्रण में हुए। विरोध कर रहे लोग जिला चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे और तालाबंदी कर अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

स्टाफ को तुरंत बर्खास्त करने की मांग

लोगों की मांग थी कि यहां के स्टाफ को तुरंत बर्खास्त किया जाए और दूसरे डॉक्टरों एवं स्टाफ की नियुक्ति की जाए। इस दौरान जिला चिकित्सा अधिकारी हीरालाल ताबियार और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी दीपिका रोत से फोन पर बात की और उन्हें बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने दिया आश्वावसन

इधर आक्रोशित लोगों के बीच ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी दीपिका रोत ने उपस्थित होकर सभी लोगों को आश्वासन किया कि अस्पताल की लिए लोगों की समस्त मांगों की और समस्याओं की जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

दो चिकित्सक हैं यहां

अस्पताल में डॉक्टर शुभम वर्मा के अलावा यूटीबी स्कीम के तहत डॉक्टर क्षितिज जैन की भी नियुक्ति है। डॉक्टर शुभम वर्मा अवकाश पर हैं वहीं डॉ क्षितिज दिनभर ओपीडी के पश्चात तलवाड़ा अपने निवास पर गए थे।

Updated on:
17 Dec 2024, 9:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?