
बांसवाड़ा. कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित को अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने सोमवार को 14 साल के कठोर कारावास एवं 14 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। प्रकरण के अनुसार अक्टूबर 2014 में कॉलेज छात्रा परतापुर स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में डडूका बस स्टैण्ड से पैदल-पैदल घर जाते समय अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सामाघरा जंगल पार करते समय एक युवक वहां आया।
उसने आते ही छात्रा के बाल पकड़े और झाडिय़ों में खींचकर ले जाकर से दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे वह युवक के चुंगल से छूटकर निकली और अपने परिचितों को घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने आरोपित का नाम कुवाडिय़ा निवासी शंकर पुत्र नाथू पटेल बताया। मेडिकल में कॉलेज छात्रा के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपित को दोषी मानते हुए 14 साल की सजा एवं 14 हजार रुपए के जुर्माने से दण्डित करने का आदेश सुनाया।
600 लीटर वॉश नष्ट, आरोपित गिरफ्तार
कुशलगढ़. आबकारी पुलिस ने क्षेत्र के लोहारीया बड़ा में कार्रवाई करते हुए हथकड शराब के अड्डे व वॉश को नष्ट किया। आबकारी थानाधिकारी गणपतलाल ने बताया कि लोहारीया बडा में नाथु पुत्र मानहींग अड के हथकड शराब के अड्डे को नष्ट करते हुए वहां ड्रमों में भरी 600 लीटर वॉश नष्ट की तथा 15 बोतल देशी शराब नष्ट करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया वहीं दूसरी ओर ताम्बेसरा के झामरी गांव में रिहायशी मकान में कार्रवाई करते हुए 70 बोतल हथकड़ शराब जब्त कर आरोपित मानहींग पुत्र नारहींग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायीक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
50 बोतल शराब जब्त
अरथूना. अरथूना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रावलापनवा आंजना में देवा पुत्र कोदर सोलंकी तथा केसरपुरा में नगा पुत्र सोमा ताबियार के पास से 25-25 बोतल अवैध देशी शराब जब्त की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।