बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में 53 दिन में 81 नवजातों की मौत, जुलार्इ में सर्वाधिक 50 मौतें

महिलाओं को गर्भावस्था में समुचित पोषाहार न मिलने से उनके बच्चे अत्यधिक कमजोर पैदा हो रहे हैं और कई मौत का शिकार हो रहे है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2017, 10:01 AM IST
New Born Baby

बांसवाड़ा। आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में समुचित पोषाहार न मिलने से उनके बच्चे अत्यधिक कमजोर पैदा हो रहे हैं और इसके बाद इनमें से कई मौत का शिकार हो रहे है। शहर के एम जी अस्पताल में बीते 53 दिनों ऐसे 81 बच्चे दुनिया में कदम रखने के चंद दिन में ही मौत का शिकार हो गए। इनमें पचास बच्चे जुलाई में और 31 बच्चे 22 अगस्त तक मौत की आगोश में जा चुके हैं। मौत के शिकार ये बच्चे 1 से 20 दिन की अवधि के हैं। पिछले आठ माह के आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई में एकाएक मौतों का आंकड़ा कफी ऊपर चला गया है। अगस्त में भी यह गति बनी हुई है। इनसे पहले के छह माह में जनवरी में सबसे ज्यादा 33 और जून में सबसे कम 21 बच्चों की मौतें हुई थी।''

ये है कारण
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन चरपोटा ने बताया कि मौतों के पीछे प्रमुख कारण बच्चों का कमजोर पैदा होना है। प्रसव से पूर्व गर्भवती को पोषण सही नहीं मिल पाने के कारण बच्चों में भी उसका असर देखने को मिल रहा है। अधिकांश बच्चे जो अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में इलाज के लिए पहुंचते हैं उनका वजन डेढ़ किलो से भी काफी कम आया है। हिमोग्लोबीन भी काफी कम होता है। प्रसव पूर्व देखभाल सही नहीं हो पाने के कारण प्रसव भी समय से पूर्व हो रहे हैं। इस स्थिति में बच्चे के बचने की गुंजाइश कम हो जाती है।

देखभाल में लापरवाही
ग्रामीण क्षेत्रों में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम के माध्यम से गर्भवती के स्वास्थ्य की उचित देखभाल नहीं होना भी मौत का कारण है। इससे प्रसूताओं में कम हिमोग्लोबीन का पता नहीं चल पाता। प्रसव पूर्व आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां नहीं दिए जाने के कारण रक्त में कमी पाई जा रही है।

मिट्टी खाती हैं गर्भवती
गांवों में गर्भवती केल्शियम की गोलियां भी समुचित मात्रा में नहीं ले पाती हैं। एेसे में केल्शियकम की कमी होने पर पर भी वे लीपे आंगन की मिट्टी का सेवन कर लेती हैं। इससे बच्चों में कीड़े पड़ जाते हैं आैर वे बीमार हो जाते हैं।

एक वजह ये भी...
जून तक मृत्युदर जिला अस्पताल में सामान्य आंकी जा रही थी, लेकिन इसके बाद मिशन पुकार के कारण सक्रियता बढ़ी, निगरानी, जागरूकता बढ़ी तो गंभीर प्रसूताएं रैफर होकर ज्यादा आने लगीं। इससे भी आंकड़ा बढ़ा है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार