बांसवाड़ा

Plane Crash: पलभर में खत्म हो गई थी बांसवाड़ा की डॉक्टर फैमिली, 5 दिन बाद भी नहीं हो पाया अंतिम संस्कार, जानिए वजह

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले बांसवाड़ा के डॉ. प्रतीक जोशी और डॉ. कौमी व्यास समेत पांच परिजनों में से एक शव की शिनाख्त हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 8:44 PM IST
dr komi vyas
फोटो- सोशल मीडिया

बांसवाड़ा. अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले बांसवाड़ा के डॉ. प्रतीक जोशी और डॉ. कौमी व्यास समेत पांच परिजनों में से एक शव की शिनाख्त हो गई है। हादसे के 5वें दिन सोमवार देर शाम रात यह पुष्टि हुई। वहीं, चार अन्य शवों की पहचान अभी बाकी है।

डॉ. प्रतीक जोशी के चचेरे भाई कुलदीप भट्ट ने बताया कि बीते गुरुवार को यह हादसा हुआ था। उसमें डॉ. प्रतीक जोशी, उनकी पत्नी डॉ. कौमी व्यास और तीन बच्चे- प्रद्युत, मिराया और नकुल की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अहमदाबाद पहुंच गए थे।

पिता की फूटी रुलाई

परिजनों ने शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल दिए थे। सोमवार को सिर्फ एक शव की पुष्टि हो पाई। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार देर शाम तक बाकी चार शवों की भी शिनाख्त हो जाएगी। बताया कि सभी पांचों शवों का अंतिम संस्कार अहमदाबाद में ही किया जाएगा।

विमान हादसे में मौत के बाद रोते परिजन (फोटो- ANI)
Updated on:
17 Jun 2025, 8:44 PM IST
Published on: