
ग्राफिक्स फोटो - AI
Rajasthan RTE Alert : शिक्षा के अधिकार के तहत नि:शुल्क सीटों पर दाखिला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर प्राथमिकता क्रम निर्धारण लॉटरी हो गई है। इसके आधार पर बच्चों का नि:शुल्क सीटों पर दाखिला तय होगा। अब अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत वरीयता क्रम अनुसार पसंद के स्कूल को लॉक लगाना होगा। इस दौरान बरती गई एक मामूली गलती बच्चे को नि:शुल्क दाखिला निरस्त भी कर सकता है। ऐसे में अभिभावकों को सावधानी बरतनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन के बाद लॉटरी निकल गई है। कई अभिभावक ऑनलाइन आवेदन के बाद यह मान लेते हैं कि हमारे बच्चे का लॉटरी में नाम आ गया है और अब दाखिला पक्का है। पर, प्रावधानों के मुताबिक यह प्रारम्भिक प्रक्रिया है।
लॉटरी के बाद अभिभावकों को ई-मित्र पर आवेदन की प्रति लेकर जाना होगा तथा वरीतया क्रमानुसार कोई भी एक स्कूल को लॉक लगाना होगा। इसके बाद संबंधित स्कूल में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थिति देनी होगी। वहां पर रिपोर्टिंग के बाद ही चयन प्राथमिकता तय होगी।
आधार, आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र के साथ ही बच्चे के पासपोर्ट साइज फोटो।
ई-मित्र पर लॉटरी सूची में स्कूल में विद्यार्थी की प्रवेश वरीयता क्रमांक भी आ रहा है। ऐसे में स्कूल लॉक के दौरान वरीयता क्रम में कम से कम नंबर पर आ रहे स्कूल को चयनित करना बेहतर होगा।
वहीं, स्कूल में रिपोर्टिंग के दौरान भी स्कूल प्रशासन से उनके पास उपलब्ध कुल नि:शुल्क सीटों की जानकारी प्राप्त कर अभिभावक मेरिट क्रमांक से अपने बच्चे की स्थिति जान सकते हैं।
प्रथम बार लॉक की गई स्कूल में रिपोर्टिंग के बाद यदि बच्चे का दाखिला नि:शुल्क सीट पर नहीं होता है, तो कुछ दिनों बाद अन्य स्कूल के लिए भी लॉक लगाने का ऑप्शन मिलेगा।
हालांकि, इसके लिए अभिभावकों को ई-मित्र के संपर्क में रहना होगा। वहीं, मोबाइल पर आने वाले टेक्स्ट मैसेज को लेकर अलर्ट रहना होगा। वहीं, यदि पहली लॉटरी सूची में नाम नहीं आया है, तो दूसरी सूची भी जारी होगी।
अभिभावकों की ओर से पोर्टल पर स्कूल चयन : 16 मार्च तक
प्रथम आवंटन : 17 मार्च
विद्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन : 16 से 25 मार्च तक
परिवेदनाओं का निस्तारण : 17 मार्च से 2 अप्रेल तक
प्रवेश का द्वितीय चरण : 7 अप्रेल से
382 प्रावि-उप्रावि हैं निजी।
194 मावि-उमावि हैं प्राइवेट स्कूल, इस बार इन कक्षाओं में हो रहा है दाखिला।
नर्सरी उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष।
एलकेजी उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष।
यूकेजी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष।
कक्षा 1 उम्र लगभग 6 से 7 वर्ष।
Updated on:
13 Mar 2026 11:04 am
Published on:
13 Mar 2026 11:04 am
