बांसवाड़ा

बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव पर नया अपडेट, अब होगा त्रिकोणीय मुकाबला

Bagidora Congress Candidate Announce : बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी का एलान किया। बागीदौरा सीट से कमल कांत कटारा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। पर बाद में कमल कांत कटारा नामांकन न कर सके तो उनकी जगह कपूर सिंह ने बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया था।
2 min read
kamalkant_katara.jpg
Congress Candidate Kamal Kant Katara

Bagidora Assembly By Elections Update : राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान किया। बागीदौरा सीट से कमल कांत कटारा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। अब बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। पर बाद में कमल कांत कटारा नामांकन न कर सके तो उनकी जगह कपूर सिंह ने बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया था। 26 अप्रैल को बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।



बागीदौरा विधानसभा चुनाव 2023 में महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। 19 फरवरी को मालवीया ने बागीदौरा विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। फिर महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। महेंद्रजीत सिंह मालवीया को भाजपा ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, जानें कौन देगा भाजपा-बाप को चुनौती



भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी जयकृष्ण पटेल को बागीदौरा विधानसभा चुनाव 2023 में 60 हजार 387 वोट मत प्राप्त हुए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी। बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव नामांकन भरने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल और उम्मीदवारों के नाम वापसी की आखिरी तारीख 8 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 26 अप्रैल को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी

यह भी पढ़ें - राजस्थान में एक गांव के मिस्त्री ने किया कमाल, बनाए 4 उपकरण, अब फ्री में मिलेगी 24 घंटे बिजली!

Updated on:
09 Apr 2024 12:59 pm
Published on:
04 Apr 2024 02:47 pm