बांसवाड़ा

बांकड़ा: विद्यार्थियों को मिला शैक्षिक सहयोग

Rajasthan

पत्रिका. पीठ.बांकड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 4 में समाजसेवी गौरीशंकर लबाना की स्मृति में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसीबीईओ हमराज सिंह, डॉ. अशोक सिंह राव, कांतिलाल लबाना, प्रशासक मणिलाल डामोर, अध्यक्ष महेंद्र ड़ेचिया, डॉ. निखिल जैन और प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र डामोर उपस्थित रहे। डॉ. प्रफुल्ल लबाना ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। परिजनों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग वितरित किए गए और कृष्ण भोज भी करवाया गया। संचालन पोपटलाल लबाना ने किया। आभार अनेरी लबाना ने व्यक्त किया।

Updated on:
03 Sept 2026 06:13 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:00 am
Also Read
View All