बांसवाड़ा : अब पड़ोसियों से नहीं ‘ऊर्जा मित्र’ से पूछो कब जल सकेगी बत्ती, कब चल पाएगा पंखा

पॉवर कट की जानकारी देने के लिए केन्द्रीय ऊर्जा विभाग ने जारी किया एप

less than 1 minute read
Jun 02, 2017
Banswara : Ask to
Banswara : Ask to

आपके क्षेत्र में बिजली कब जाएगी इसकी पूर्व जानकारी यदा-कदा निगम की ओर से दी जाती है, बावजूद इसके कई बाद उपभोक्ता इससे अनजान रहते है, जिसका खमियाजा उनको भुगतना पड़ता है। इसका तोड़ निकालते हुए केन्द्रीय ऊर्जा विभाग ने हाइटेक व्यवस्था को अंजाम दिया है। इसके तहत विभाग ने 'ऊर्जा मित्रÓ नाम से एप जारी किया है। इससे आप कहीं भी और कभी भी बिजली जाने की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह है व्यवस्था
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से देश में आम व्यक्ति को बिजली विभाग के बारे में जानकारी देने के लिए 'ऊर्जा मित्र' एप बनाया गया है। इसमें अन्य जानकारियों के साथ-साथ आपके क्षेत्र में बिजली कब-कब बंद रहेगी इसके बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। बिजली कब जाएगी इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एप में 'पॉवर आउटएज' में जाना होगा एवं यहां पर वह आपसे संबंधित राज्य और जिले के बारे में जानकारी मांगेगा। इसके बाद संबंधित डिस्कॉम के बारे में पूछेगा। इसके बाद आपसे संबंधित सर्कल में बिजली बंद होने की जानकारी उपलब्ध कराता है।
न जाने कब गुल हो जाए बिजली


निगम की ओर से आवश्यक रखरखाव व अन्य कारणों से बिजली बंद होने की सूचना तो देता है, लेकिन इसके बाद भी दिन में कई बार बिजली गुल होना यहां आम बात है। इस एप के माध्यम से निगम को लगता है कि किसी लाइन को ठीक करने के लिए तत्काल बिजली बंद करना आवश्यक है तो भी वह एप पर जानकारी अपडेट कर सकता है।
Published on:
02 Jun 2017 08:48 pm