14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer Accident: तनोट-जैसलमेर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, एक किशोर की मौत, 3 गंभीर घायल जोधपुर रेफर

Jaisalmer Road Accident: तनोट-जैसलमेर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार घुसने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Jaisalmer Road Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

जैसलमेर। तनोट से जैसलमेर की ओर जा रही एक कार पारेवर और मोकला के बीच आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सुरेन्द्र पुत्र भगवानाराम, नरेन्द्र पुत्र मानाराम, यशोदा देवी पत्नी भगवानाराम, भगवानाराम पुत्र गोविन्दराम और मोहित पुत्र मनोज शामिल हैं।

यह वीडियो भी देखें

सभी घायल नोखामंडी (बीकानेर) के निवासी बताए गए हैं। उसी दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा नेता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने घायलों को अपनी गाड़ी से जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सुरेन्द्र पुत्र भगवानाराम कुमावत (17 वर्ष), निवासी नोखामंडी, बीकानेर को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाय बचाने में वाहन पलटा

वहीं दूसरी तरफ सदर थाना क्षेत्र के भोजका फांटे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सड़क पार कर रही एक गाय को बचाने के प्रयास में एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल जैसलमेर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी मोहनलाल (38) पुत्र भुटाराम उनकी पत्नी हिना (35) तथा उनकी दो बेटियां व एक भांजी जैसलमेर घूमने आए थे।

उदयपुर लौट रहा था परिवार

जैसलमेर भ्रमण के बाद वे पोकरण से होते हुए उदयपुर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान भोजका फांटे के पास राजमार्ग पर अचानक एक गाय सामने आ गई। वाहन चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता आईवीरसिंह पातावत सहित बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और अपने निजी वाहनों से जैसलमेर के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सदर थाना से सहायक उपनिरीक्षक मुकेश बीरा दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए और आगे की कार्यवाही शुरू की।