बांसवाड़ा

राजस्थान का रण : चुनावी शतरंज की बिसात सजी, ‘मोहरे’ तय

पांच सीटों पर 34 प्रत्याशी मैदान में सर्वाधिक 8-8 प्रत्याशी घाटोल व कुशलगढ़ में  
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 9:52 PM IST
banswara-candidate-name-final-for-assembly-election
राजस्थान का रण : चुनावी शतरंज की बिसात सजी, ‘मोहरे’ तय

बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत गुरुवार को नामवापसी के बाद चुनावी शतरंज की बिसात पर मोहरे तय हो गए हैं। दस प्रत्याशियों की ओर से पर्चा वापस लेने के बाद जिले के पांच विधानसभा सीटों पर 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांचों ही सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला होगा। सर्वाधिक आठ-आठ प्रत्याशी घाटोल और कुशलगढ़ सीट पर हैं।
नामवापसी के अंतिम दिन बांसवाड़ा से निर्दलीय दलीचंद मईड़ा और छगनलाल, बागीदौरा से कलसिंह मकवाना, गढ़ी से रमणलाल तथा कुशलगढ़ से इंडिया प्रजाबंधु पार्टी के बदिया, निर्दलीय हूरपाल, दिनेश, नारसिंह, पारसिंह व वीरसिंह ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

बांसवाड़ा में षटकोणीय मुकाबला
बांसवाड़ा विधानसभा सीट में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भाजपा के हकरू मईड़ा, कांग्रेस के अर्जुनसिंह बामनिया, भाजपा के बागी निर्दलीय धनसिंह रावत, जनता दल यू के धीरजमल डिंडोर, बसपा की शांता, निर्दलीय रूपचंद मैदान शामिल हैं।

घाटोल में आठ प्रत्याशी
घाटोल सीट पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के हरेन्द्र निनामा, कांग्रेस के नानालाल निनामा के अलावा भाजपा के बागी निर्दलीय नवनीतलाल निनामा, बसपा के लक्ष्मण मकवाना, जनता दल यूनाइटेड के नाथूलाल, भारतीय ट्राइबल पार्टी के नरेश निनामा और निर्दलीय बापूड़ा निनामा व मदनलाल चुनाव मैदान में हैं।

यहां आठ मैदान में
कुशलगढ़ सीट पर 14 में छह प्रत्याशियों के नाम वापस ले लेने के बाद अब आठ प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। भाजपा के भीमाभाई डामोर, लोकतांत्रिक जनता दल के फतहसिंह डामोर, कांग्रेस की बागी निर्दलीय रमीला, भारतीय ट्राइबल पार्टी के देवचंद, बहुजन समाज पार्टी के छगनलाल, निर्दलीय अशोक, नरेश और दिनेश पुत्र दूदा मैदान में हैं।

गढ़ी में पंचकोणीय मुकाबला
गढ़ी विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। कांग्रेस की कांता भील, भाजपा के कैलाश मीणा के अलावा बसपा के चेतन, आम आदमी पार्टी के देवीलाल डामोर और भारतीय ट्राइबल पार्टी के राजू मैदान में हैं।

सात प्रत्याशी मैदान में
बागीदौरा विधानसभा सीट पर सात प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस के महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, भाजपा के खेमराज गरासिया, बसपा के रतन, बीटीपी से कमलकांत कटारा, जदयू से वालाराम, निर्दलीय कमलकिशोर और जहू शामिल हैं।

Updated on:
22 Nov 2018, 9:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?