
बांसवाड़ा। महात्मा गांधी चिकित्सालय में 50 दिनों में 81 बच्चों और जिले भर में इस साल अभी तक हुई 156 नवजातों की मौतों से स्वास्थ्य विभाग में मचे हडकंप के बाद शुक्रवार को निदेशक आरसीएच एसएन मित्तल ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने पहले महात्मा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया और एफबीएनसी वार्ड का निरीक्षण कर नवजात बच्चों की मौतों के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद वह स्वास्थ्य विभाग स्थित सभागार में ग्रामीण क्षेत्र से आए स्वास्थ्य कर्मियों से रू—ब—रू हुए। इस दौरान उन्होंने हर सेक्टर अनुसार उनके क्षेत्र में गत दिनों हुई नवजात बच्चों की मौतों के बारे में एएनएम, ब्लॉक पर्यवेक्षकों और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों से मौत के कारणों के बारे में पूछताछ की।
वेतन पूरा चाहिए, काम कौड़ी का नहीं
स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक के दौरान निदेशक मित्तल ने जिले में कुपोषित बच्चों के जन्म और उनकी मौत को लेकर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि वेतन दो-चार दिन देरी से मिले तो हाहाकार मच जाता है, लेकिन बच्चों की मौत हो रही है तो किसी के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। अब एेसा नहीं चलेगा।
गौरतलब है कि पत्रिका ने 53 दिन में 81 नवजात की मौत का मामला उजागर किया था। जिसके बाद जांच कमेटी गठित की है। ये कमेटी मामले की पूरी छानबीन कर 3 दिनों में रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी। फटकार भी लगाई मित्तल ने जनजाति क्षेत्र के इन गंभीर हालातो पर विभाग के कार्मिको को आड़े हाथों भी लिया।
उन्होंने कहा कि केवल तनख्वाह ही ले रहे हो या काम भी करते हो। निरीक्षण के बाद मित्तल ने जानावारी स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर में बैठक भी ली और ब्लॉक और गाव वार मौत के आकड़ो की समीक्षा की। जिले की जांच में ये सच इधर मामला सामने आने पर cmho ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच की है।
जिसमे जुलाई अगस्त में 86 नवजातों की मौत के आकड़ो में से 37 की मौत प्रसव के दौरान दम गुटने के होने का खुलासा भी हुआ है। वहीं 18 नवजात लो बर्थ वेट से मरे। cmho एच एल ताबियार ने बताया कि पूरे मामले की समीक्षा के बाद रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी।