बांसवाड़ा

14 दिन पहले ब्याही युवती पीहर से अचानक लापता, फिर कुएं में मिला शव

बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाना इलाके के मडक़ोला मोगजी गांव में अपने पीहर से अचानक लापता हुई एक नवविवाहिता का शव पास में ही कुएं में मिला। घटना मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2019, 10:54 AM IST
banswara crime news
बांसवाड़ा न्यूज इन हिंदी : 14 दिन पहले ब्याही युवती पीहर से अचानक लापता, फिर कुएं में मिला शव

बांसवाड़ा/छाजा. आनंदपुरी थाना इलाके के मडक़ोला मोगजी गांव के गरासिया फला में अपने पीहर से अचानक लापता हुई एक नवविवाहिता का शव पास में ही कुएं में मिला। इसकी जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। इत्तला पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।
घटना मडक़ोला पंचायत क्षेत्र की है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि 21 वर्षीया मीनाकुमारी पत्नी गोपाल पारगी गुरुवार को ही पति के साथ अपने ससुराल बागीदौरा के चोरड़ी कोबा गांव से पिता के घर आम खाने के लिए आई थी। करीब एक घंटा घर पर रुकने के बाद मीना यह कहते हुए घर से निकली, कि थोड़ी में आती हूं। इसके बाद वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयासों पर भी कुछ पता नहीं चला। लंबे इंतजार के बाद गोपाल अपने गांव लौट गया। इसके बाद शनिवार को गांव के ही कुएं में मीना का शव दिखाई पड़ा।

मामले पर पुलिस ने मौका कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय बांसवाड़ा रवाना किया। प्रकरण के कारण स्पष्ट नहीं हो सके, हालांकि इसे लेकर परिजनों ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
14 दिन हुए शादी को
ग्रामीणों के अनुसार मीना की शादी सात जून को ही गोपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद मीना दूसरी बार ही अपने पिता के घर आई थी। वह कुएं तक क्यों और कैसे पहुंची और उसकी मौत के पीछे क्या वजह रही। यह जांच का विषय बना हुआ है।

Updated on:
23 Jun 2019, 10:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?