बांसवाड़ा : लबाना समाज के लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन

आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2017, 1:56 PM IST
Banswara: People of Lobana society performed at th
Banswara: People of Lobana society performed at the police station

सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर लबाना समाज के लोगों ने बुधवार लोहारिया थाने पर प्रदर्शन किया। लोहारीया थानान्र्तगत मोटाटाण्डा निवासी संजय पु़त्र बावरिया की गत 13 जून को ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। करीब सप्ताह भर गुजरने के बावजूद पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चालक को गिरप्तार नहीं किया।

इससे आक्रोशित बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के कई गांवों के लबाना समाज के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। लोगों ने एसआई सज्जनसिंह के समक्ष आरोपित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। इस पर एसआई ने आश्वासन दिया कि गुरुवार को वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद समाज के लोग लौट गए।

Published on: