बांसवाड़ा

राजस्थान का रण : बांसवाड़ा में पिछले पांच विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी से कम वोट पर भी बने ‘माननीय’

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 3:31 PM IST
banswara
राजस्थान का रण : बांसवाड़ा में पिछले पांच विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी से कम वोट पर भी बने ‘माननीय’

बांसवाड़ा. भारतीय चुनाव प्रणाली में बहुमत की महत्ता है। चुनाव में कितने ही प्रत्याशी क्यों न हो, सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले प्रत्याशी को ही विजेता घोषित किया जाता है, लेकिन कई बार ऐसी स्थितियां भी बनती हैं कि मतदाताओं की संख्या के मुकाबले विजयी प्रत्याशी 50 फीसदी से भी कम वोट प्राप्त कर ‘माननीय’ बन जाते हैं। बांसवाड़ा जिले में हुए पिछले पांच चुनावों में इस तथ्य का विश्लेषण किया तो यह स्थिति नजर आई। वर्ष 1993 में दानपुर सीट से जनता दल के दलीचंद विधायक चुने गए। उन्हें कुल मतदाताओं एक लाख 41 हजार 258 में से 48.67 फीसदी ने वोट दिए। वहीं घाटोल के एक लाख 35 हजार 227 मतदाताओं में से 42.78 फीसदी ने कांगे्रस के जीतेंद्र निनामा को चुना। बागीदौरा से जनता दल के पूंजालाल निर्वाचित हुए। उन्हें एक लाख 38 हजार 435 में से 38.32 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला और विधायक बने।

वर्ष 1998 में घाटोल सीट से कांगे्रस के नानालाल निर्वाचित हुए। उन्हें एक लाख 45 हजार 831 मतदाताओं में से 46.32 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला। वहीं बागीदौरा में एक लाख 49 हजार 580 वोटरों में से 41.68 फीसदी ने जनता दल के जीतमल खांट को समर्थन देकर अपना प्रतिनिधि चुना। वर्ष 2003 में कुशलगढ़ सीट पर कुल एक लाख 56 हजार 834 मतदाताओं ने जनता दल के फतेहसिंह को विधायक चुना। उन्हें 49.25 फीसदी वोट मिले, वहीं दानपुर सीट से कांगे्रस के अर्जुनसिंह बामनिया 39.38 प्रतिशत वोट लाकर भी विजयी रहे। यहां कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 86 हजार 946 थी। इसी वर्ष बागीदौरा सीट से जीते जनता दल के जीतमल खांट को भी एक लाख 82 हजार 119 मतदाताओं में से 48.61 का समर्थन मिला था।

2008 के विधानसभा चुनाव में घाटोल सीट से निर्दलीय नानालाल निनामा महज 37.73 वोट लाकर विजयी रहे थे। जबकि मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 88 हजार 230 थी। वहीं गढ़ी सीट से कांगे्रस की कांता भील को दो लाख एक हजार 645 वोटरों में से 46.8 फीसदी वोटरों का समर्थन मिला था। बांसवाड़ा से कांगे्रस के अर्जुनसिंह बामनिया 36.7 फीसदी वोट लाकर जीते थे, जबकि कुल वोटर एक लाख 80 हजार 479 थे। कुशलगढ़ में एक लाख 60 हजार 974 मतदाताओं में से 34.36 फीसदी ने जनता दल के फतेहसिंह को चुना था। 2013 के पिछले चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या के मुकाबले बांसवाड़ा में भाजपा के धनसिंह रावत 48.68 फीसदी, कुशलगढ़ से भीमा भाई 40.91 तथा बागीदौरा से महेंद्रजीतसिंह मालवीया 49.39 फीसदी वोट प्राप्त कर विधायक चुने गए।

नहीं टूटा जोशी का रिकार्ड
जिले में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक वोट प्रतिशत प्राप्त करने का रिकार्ड पूर्व मुख्यमंत्री रहे हरिदेव जोशी के नाम रहा, जो अब तक नहीं टूट पाया है। 1985 के विधानसभा चुनाव में कांगे्रस के जोशी ने 82.65 प्रतिशत वोट प्राप्त किए थे। उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मणिलाल बोहरा को 17.35 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 90 हजार 757 थी और 47 हजार 899 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसमें वैध मतों की संख्या 46 हजार 566 थी।

Published on:
Also Read
View All
बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan: कहीं 30 तो कहीं 25 साल पुराना सियासी दबदबा टूटा, सरपंच चुनाव में कांग्रेस नेता मालवीया के 2 करीबी परिवार को मिली हार

Rajasthan : साइकिल पर 232 दिन, 17,250 किमी का सफर, 11 नवंबर को लौटेंगे घर, जानिए कौन हैं सचिन कलाल?